Mar 19 2016 10:26 AM
लातेहार : झारखंड के लातेहार जिले में मवेशियों के दो कारोबारियों का शव पेड़ पर लटका मिला। झारखंड राज्य की राजधानी रांची के लगभग 100 किलोमीटर दूर यह क्षेत्र है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही कारोबारी पशु मेले में बैल लेकर जा रहे थे। इनके पास करीब 8 बैल थे। ये बैल भी गायब हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा कहा गया कि हत्या लूट या फिर कोई निजी रंजीश के कारण हो सकती है।
इस तरह की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। अब इस मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग को सील कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा अन्य कारोबारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
दूसरी ओर इन कारोबारियों की मौत के बाद अन्य व्यापारियों ने भी अपना विरोध जताना प्रारंभ कर दिया है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED