पाकिस्तान से निकली दो बोट्स, भारत में अलर्ट जारी
पाकिस्तान से निकली दो बोट्स, भारत में अलर्ट जारी
Share:

अहमदाबाद : पाकिस्तान से सटी भारत की थल, जल सीमा से घुसपैठियों द्वारा घुसपैठ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। भारत में जहां जम्मू-कश्मीर की सीमाओं, गुरदासपुर के क्षेत्र में फायरिंग और घुसपैठ के प्रयास हो रहे हैं वहीं गुजरात और महाराष्ट्र से लगे पाकिस्तान बाॅर्डर पर सुरक्षा दस्ते को निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं। दरअसल खुफिया जानकारी मिली है कि एक नाव भारत की समुद्री सीमा की ओर बढ़ रही है।

इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है तो दूसरी ओर देश के सभी राज्य हाईअलर्ट पर हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान के कराची से दो संदिग्ध नावों में सवार होकर कुछ लोग भारत की ओर बढ़े हैं। अब इस मामले में सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। भारतीय तट रक्षक बल और नौसेना ने अपनी निगरानी कड़ी कर दी है।

गौरतलब है कि गुजरात क पोरबंदर से संदिग्ध नाव में 9 लोग मिलने के बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई है। हालांकि 9 लोगों की जांच के दौरान प्रारंभिक तौर पर इनके मछुआरे होने की संभावना जताई गई है लेकिन फिलहाल जांच जारी है। गुजरात में भी पश्चिमी, पूर्वी कच्छ, पाटन व बनासकांठा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -