बोर्ड की अनदेखी के कारण बंद किए जाएंगे पंजाब के 174 स्कूल, 10,000 छात्र होंगे प्रभावित
बोर्ड की अनदेखी के कारण बंद किए जाएंगे पंजाब के 174 स्कूल, 10,000 छात्र होंगे प्रभावित
Share:

चंडीगढ़: जहां एक ओऱ सरकार शिक्षा की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए स्कूल को खोलने की बात कर रही है, वहीं पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने राज्य के 174 स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। इनमें से 56 स्कूल लुधियाना के और 44 स्कूल संगरुर के है। इससे उन स्कूलों से जुड़े हजारों विद्दार्थियों का भविष्य अधर में लटकता दिख रहा है।

इन स्कूलों को बंद करने का कारण स्कूलों द्वाराबोर्ड के दिश-निर्देशों का पालन नहीं करना है। शिक्षा मंत्री के आदेशानुसार बोर्ड ने सभी स्कूलों का भ्रमण कर उसकी जांच की। तभी स्कूलों द्वारा नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। 8वीं कक्षा तक स्कूल चलाने के लिए आरटीआी के नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है।

बोर्ड के अध्यक्ष तेजेंदर धालीवाल ने बताया कि बोर्ढ द्वारा जांच में कुल 174 स्कूलों द्वारा नियम के उल्लंघन की बात सामने आई। जिन स्कूलों को बंद किया जा रहा है, उनके पास न तो पर्यापत् जमीन थी और न ही आवश्यकतानुसार, शिक्षक। बोर्ड ने कुल 2136 स्कूलों का भ्रमण किया था।

जिनमें से 901 ही नियम का पालन करते पाए गए। जिन स्कूलों में गड़बड़ी पाई गई, उन्हें 3 माह का समय दिया गया है। कहा जा रहा है कि बोर्ड के इस फैसले से पूरे पंजाब में 10,000 औऱ अकेले लुधियाना में 4,000 छात्र प्रभावित होंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -