चर्च की छत गिरने से 160 लोगों की मौत
चर्च की छत गिरने से 160 लोगों की मौत
Share:

लागोस : दक्षिणी नाइजीरिया में चर्च गिरने की घटना में कम से कम 160 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली है। बताया गया है कि घटना उस वक्त हुई जब चर्च के भीतर बड़ी संख्या मंे लोग जुटे होकर प्रार्थना कर रहे थे।

बताया गया है कि आकवा इबोम राज्य के उयो में रीनर्स बाइबल चर्च इंटरनेशनल का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन यहां प्रेयर करने का सिलसिला जारी है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय अन्य विशेष कार्यक्रम की भी तैयारी हो रही थी। बचाव दल ने बताया कि अभी तक साठ से अधिक शव बाहर निकाले जा चुके है, वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इधर सरकार ने हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिये है।

बताया जाता है कि चर्च की छत में लगी लोहे की गार्डर सबसे पहले लोगों पर गिरी और फिर पूरी छत धराशाई हो गई।

ऐसा क्या हुआ जो छत से कूदे खिलाडी कुमार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -