नाबालिग लड़कियों के साथ सैनिको ने किया गैंगरेप, बच्चो के गुप्तांग काटे
नाबालिग लड़कियों के साथ सैनिको ने किया गैंगरेप, बच्चो के गुप्तांग काटे
Share:

सूडान : सूडान भी युद्ध की आग से अछूता नहीं है वहां गृहयुद्ध के हालात हैं। इस युद्ध में सैनिक बच्चों को तक नहीं छोड़ रहे हैं। हालात ये हैं कि करीब 3 दिन में सैनिकों ने 129 बच्चों की हत्या कर दी। तो दूसरी ओर बच्चों के गुप्तांग तक काट दिए। यही नहीं नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार गृहयुद्ध के दौरान बलात्कार और हत्या में बढ़ती जा रही है। हालात ये है कि आतंकी बच्चों को मारने के लिए उनके प्राईवेट पार्ट काट देते हैं और फिर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। यही नहीं ये आरोपी लड़कियों से भी वहशियाना तरीके से पेश आते हैं। इस दौरान पहले तो उनका गैंग रेप किया गया फिर बाद में गला काटकर उनकी हत्या कर दी गई। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें लड़कियों के साथ इस तरह की घटनाऐं हुईं।

इस तरह के काम को करने की जिम्मेदारी सूडान पिपुल्स लिबरेशन आर्मी और साउथ सूडान लिबरेशन आर्मी के सैनिक इस बर्बरता को अंजाम दे रहे हैं, यही नहीं उनका तर्क है कि वे यह नहीं चाहते हैं कि लड़ाकों के बच्चों को बड़े होने के बाद विद्रोही बना दिया जाए। मामले को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने अपनी आपत्ती ली है।

तो दूसरी ओर कहा गया है कि कई लड़कियों को किडनेप कर लिया जाता है। इसके बाद उनसे बलात्कार किया जाता है और बाद में उनकी हत्या कर दी जाती है। यही नहीं मामले को लेकर कहा गया है कि कई ऐसे बच्चे इस तरह की लड़ाई का शिकार हो रहे हैं और करीब 13 हजार बच्चों को युद्ध के लिए बल में भर्ती किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -