बागेश्वर धाम में हुआ 125 गरीब लड़कियों का विवाह, माँ के सामने 'दंडवत' दिखे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री
बागेश्वर धाम में हुआ 125 गरीब लड़कियों का विवाह, माँ के सामने 'दंडवत' दिखे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री
Share:

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में रविवार (18 फरवरी) को सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन हुआ। महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित इस विवाह सम्मेलन में 125 जोड़े ने सात फेरे लेकर नवजीवन की शुरुआत की। इसमें शामिल हुई 125 लड़कियों में से 58 ऐसी लड़कियाँ थीं, जिनके माता या पिता, इस दुनिया से जा चुके हैं। विवाह के बाद विदाई के दौरान, लड़कियों समेत बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी भावुक दिखाई दिए।

बता दें कि, बागेश्वर धाम में पिछले 4 सालों से ‘कन्या विवाह’ का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष हुए इस सामूहिक विवाह की तैयारियाँ कई महीनों से चल रहीं थीं। इसके लिए सभी जोड़ों के लिए अलग-अलग पंडाल या विवाह मंडप स्थापित किए गए थे। वर-वधु के परिवार वालों को पहले ही मंडप नंबर दे दिया गया था। इतना ही नहीं, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दुल्हनों के लहँगे और दूल्हों की शेरवानी भी पहले ही उनके परिजनों को प्रदान कर दी थी।

विवाह के बंधन में बंधने के लिए सभी 125 जोड़े 18 फ़रवरी की सुबह 7 से ही बागेश्वर धाम पहुँचना प्रारंभ हो गए थे। इसके बाद लगभग 10 बजे से विवाह की रस्में शुरू हुई। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी कन्याओं का कन्यादान करते हुए रस्मों को पूरा किया, तथा बैंड-बाजे की धमक और मंत्रोच्चारण की गूँज के साथ वर-वधु परिणय सूत्र में बंध गए। इस अवसर पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि उन्होंने गरीबी काफी  नजदीक से देखी है। गरीबी से ही उन्हें गरीब कन्याओं की शादी के बारे में प्रेरणा मिली। बागेश्वर बालाजी की कृपा से कन्याओं के विवाह का यह क्रम चलता रहेगा।

बता दें कि, विवाहित जोड़ों को बागेश्वर धाम सेवा समिति की तरफ से गृहस्थ की पूरी सामग्री प्रदान की जाती है। इसमें टीवी, फ्रिज, कूलर, बेड, सोफा, अलमारी, गैस सिलेंडर, बर्तन साड़ी, सोने-चाँदी के आभूषण समेत 70 सामग्री उपहारस्वरुप दी गई। इस दौरान किन्नर समाज ने भी आशीर्वाद देते हुए सभी जोड़ों को 5-5 साड़ियाँ उपहार में दी गई। बागेश्वर धाम में बीते 4 वर्षों से अन्नपूर्णा भंडारा चल रहा है। इस भंडारे में प्रति दिन हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं। ‘कन्या विवाह’ के इस कार्यक्रम के लिए भंडारे का अलग से प्रबंध किया गया था। इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भंडारे का लिए भोजन बना रही, महिलाओं के साथ पूरियाँ बेलते नज़र आए। इतना ही नहीं, उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस फोटो में वह अपनी माँ को दंडवत प्रणाम करते नज़र आ रहे हैं।

मध्यप्रदेश में बंद होंगे शराब के सभी अहाते-बार, शिवराज सरकार ने लिया बड़ा फैसला

संविधान में किया गया 53वां संशोधन और अस्तित्व में आया 'मिजोरम' राज्य

अरुणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस आज, जानिए कैसे हुआ था इस राज्य का गठन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -