संविधान में किया गया 53वां संशोधन और अस्तित्व में आया 'मिजोरम' राज्य
संविधान में किया गया 53वां संशोधन और अस्तित्व में आया 'मिजोरम' राज्य
Share:

आईजोल: मिज़ोरम, भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। 2001  यहाँ की आबादी लगभग 890000 थी और 2022 में मिज़ोरम की आबादी 1.27 मिलियन होने का अनुमान है जो सिक्किम के बाद भारत में दूसरा सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है। मिजोरम में साक्षरता का दर भारत में सबसे अधिक 91.03 फीसद है। यहाँ की राजधानी आईजोल है। 

बता दें कि, मिज़ोरम भारतीय संविधान के 53वें संशोधन (वर्ष 1986) के साथ 20 फरवरी, 1987 को भारतीय संघ का 23वाँ सूबा बना था। मिज़ो पर्वतीय क्षेत्र स्वतंत्रता के समय असम के अंदर लुशाई हिल्स ज़िला बन गया। आगे चलकर साल 1954 में इसका नाम बदलकर असम का मिज़ो हिल्स ज़िला कर दिया गया। मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF) के नरमपंथियों के साथ एक समझौते पर दस्तखत के बाद वर्ष 1972 में मिज़ोरम को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा प्रदान किया गया था।

केंद्र सरकार और MNF के बीच समझौता ज्ञापन (मिज़ोरम शांति समझौता) पर दस्तखत करने के बाद 1986 में केंद्र शासित प्रदेश मिज़ोरम को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था। बता दें कि, मिज़ो समुदाय में 5 प्रमुख और 11 गौण जनजातियाँ हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से अवजिया (Awzia) कहा जाता है। इन 5 मुख्य जनजातियों में लुशाई, रालते, ह्मार, पाइहते, पावी (अथवा पोई) शामिल हैं।

11 बच्चे पैदा होने के बाद महिला ने कराई नसबंदी तो पति ने कर दिया घर से बाहर, बोला- 'अशुद्ध हो गई है'

शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज पूजा बोहरा की शादी की रस्मे

साउथ अफ्रीका से रवाना हुए कूनो नेशनल पार्क के लिए 12 चीते

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -