अरुणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस आज, जानिए कैसे हुआ था इस राज्य का गठन
अरुणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस आज, जानिए कैसे हुआ था इस राज्य का गठन
Share:

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। अरुणाचल का अर्थ हिन्दी में "उगते सूर्य का पर्वत" होता है। इस राज्य की सीमाएँ दक्षिण में असम दक्षिणपूर्व में नागालैंड पूर्व में बर्मा/म्यांमार पश्चिम में भूटान और उत्तर में तिब्बत से मिलती हैं। ईटानगर राज्य की राजधानी है और राज्य की बोलचाल की मुख्य भाषा हिन्दी है। भारतीय संविधान में 55वें संशोधन (वर्ष 1986) के जरिए अरुणाचल प्रदेश 20 फरवरी, 1987 को भारतीय संघ का 24वाँ सूबा बना।

बता दें कि, राज्य की कुल साक्षरता दर (वर्ष 2011 में की गई जनगणना के मुताबिक) 65.38 फीसद है, जिसमें पुरुष साक्षरता दर 72.55 फीसद और महिला साक्षरता दर 57.70 फीसद है। इस प्रदेश में 26 प्रमुख जनजातियांँ निवास करती हैं, इनमें करीब 100 से ज्यादा उप-जनजातियांँ हैं, जिनमें से कई जनजातियों की पहचान नहीं की गई है। इस राज्य की करीब 65 फीसद जनसंख्या आदिवासी है।

बता दें कि, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान वर्ष 1972 तक इस सूबे को नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (NEFA) के तौर पर जाना जाता था। 20 जनवरी,  1972 को इसे  केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया और इसका नाम अरुणाचल प्रदेश रखा गया।। इसे अरुणाचल प्रदेश राज्य अधिनियम, 1986 द्वारा राज्य का दर्जा प्रदान किया  गया था।

11 बच्चे पैदा होने के बाद महिला ने कराई नसबंदी तो पति ने कर दिया घर से बाहर, बोला- 'अशुद्ध हो गई है'

शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज पूजा बोहरा की शादी की रस्मे

साउथ अफ्रीका से रवाना हुए कूनो नेशनल पार्क के लिए 12 चीते

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -