एक दिन में महाराष्ट्र पुलिस के 112 कर्मी कोरोना संक्रमित, अब तक 128 की मौत
एक दिन में महाराष्ट्र पुलिस के 112 कर्मी कोरोना संक्रमित, अब तक 128 की मौत
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। सूबे में कोरोना आम आदमी के साथ साथ पुलिसबल को भी शिकार बना रहा है। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र पुलिस के 112 नए कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं और दो जवानों की इस संक्रमण के चलते मौत हो गई है। सूबे में कुल संक्रमित पुलिसकर्मियों की तादाद अब बढ़कर 12,495 तक पहुंच गई है, जिनमें से 10,111 जवान ठीक हो चुके हैं।  जबकि 2,256 संक्रमित जवानों का विभिन्न कोविड अस्‍पतालों में उपचार चल रहा है।  राज्‍य में अब तक 128 संक्रमित पुलिसकर्मियों की जान जा चुकी है।   

वहीं, महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 8,493 नए मामले सामने आए हैं।  इसके साथ ही 228 मरीजों की मौत दर्ज की गयी और 11,391 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गयी। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राज्‍य में कुल संक्रमित मरीजों की तादाद 6,04,358 तक पहुंच चुकी है, जिनमें से  4,28,514 मरीज रिकवर कर चुके हैं, जबकि  20,265 संक्रमितों की जान जा चुकी है। राज्‍य में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1,55,268 बताया गया है।  

वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को 753 नए मामले सामने आए हैं और 40 संक्रमितों की मौत हुई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुंबई में कुल संक्रमितों की संख्या 1,29,479 तक पहुंच चुकी है, जिनमें से 1,04,301 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर अस्‍पताल से घर जा चुके हैं। 17,707 मरीज सक्रिय हैं जबकि  7,170 संक्रमितों की इस महामारी की वजह से मौत हो चुकी है।  

इंडिया-चाइना टेंशन के बीच चीन के सरकारी बैंक ने खरीदी ICICI बैंक की हिस्सेदारी

टॉप 10 अमीरों की सूची में पिछड़े मुकेश अंबानी, संपत्ति में आई 8000 करोड़ की भारी गिरावट

पहली बार ऑनलाइन हो सकता है राष्ट्रीय खेल पुरस्कार कार्यक्रम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -