घाटी में 10वें दिन भी हिंसा जारी, भीड़ ने किया PDP नेता पर हमला
घाटी में 10वें दिन भी हिंसा जारी, भीड़ ने किया PDP नेता पर हमला
Share:

श्रीनगर : कश्मीर की घाटी में आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद से छिड़ी हिंसा लगातार 10वें दिन भी जारी है। बीती रात भी दक्षिणी कश्मीर में एक मिलिटेंट ने पुलिस कर्मी पर फायरिंग कर दी, जिससे वो घायल हो गया। मलिटेंट ने पुलिस कर्मी की टांग पर गोली चलाई। गुस्साई भीड़ ने पुलवामा में पीडीपी विधायक खलील बंद पर भी हमला कर दिया।

भीड़ ने उन पर पत्थरों से हमला किया और उनकी गाड़ी भी पलट दी। इससे खलील घायल हो गए। उन्हें श्रीनगर के 92 बैस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रविवार को भी बांदीपोरा में भीड़ ने राष्ट्रीय राइफल के शिविर पर हमला कर दिया। जिसमें जवाबी कार्रवाई के दौरान चार प्रदर्शनकारी घायल हो गए।

कुछ स्थानों पर पत्थर फेंकने की घटनाओं को छोड़ दे, तो रविवार को घाटी का माहौल शांतिपूर्ण रहा। 10 दिनों से हो रहे प्रदर्शन में अब तक दो पुलिसकर्मियों समेत 40 लोगों के मारे जाने की खबर है। प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर अखबार के मालिकों से 19 जुलाई तक प्रकाशन न करने को कहा है।

केबल टेलीविजन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। घाटी में सभी मोबाइल फोन सेवाएं, इंटरनेट और अन्य सेवाएं ठप्प पड़ी हैं। भारत संचार निगम लि. के पोस्ट-पेड सेल फोन पर सीमित कॉल सेवा दी जा रही है। घाटी में सभी स्कूल, कॉलेजों को भी 24 जुलाई तक बंद कर दिया गया हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -