103 वर्ष के बुजुर्ग ने पहली बार डाला वोट
103 वर्ष के बुजुर्ग ने पहली बार डाला वोट
Share:

कोलकाता : क्या आपने कभी 103 वर्ष के वृद्ध व्यक्ति को वोटिंग करत देखा है। हो सकता है आपने इस उम्र के व्यक्ति को न देखा हो लेकिन ऐसा व्यक्ति वोट जरूर डालता होगा। मगर क्या इसी उम्र के ऐसे व्यक्ति को देखा है जिसने अपने जीवन में पहली बार वोट डाला हो तो आप भी हैरत में पड़ जाऐंगे। ऐसा ही एक कार्य किया है। मोहम्मद असगर अली ने।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में उन्होंने वोटिंग की। उनके लिए वोटिंग करने का अपना पहला अवसर था। उल्लेखनीय है कि अली को वोटिंग के लिए चुनाव आयोग ने विशेष वाहन उपलब्ध करवाया। वे अपने बेटे, पोते और परिजन के साथ बैठकर मतदान केंद्र पहुंचे। भारत - बांग्लादेश की सीमा का एक बड़ा भाग दशकों तक विवादित रहा।

दरअसल अली एक एनक्लेव के तौर पर रह रहे थे मगर अब सरकार ने इन लोगों को फोटो, आईडी उपलब्ध करवाए। जिससे वे स्वतंत्रता के बाद पहली बार भारत की चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी प्राप्त कर सकें। भारत और बांग्लादेश का यह क्षेत्र दशकों तक विवादित रहा। ऐसे में भारत के ही साथ बांग्लादेश ने एक बड़े भू - भाग को एनक्लेव घोषित कर दिया था।

इन्हें पहले नागरिकता नहीं दी गई थी लेकिन जब भारत और बांग्लादेश के बीच फिर से सीमा निर्धारण किया गया जिससे बांग्लादेश के कुछ गांव भारत में शामिल किए गए जबकि भारत के कुछ क्षेत्र बांग्लादेश में शामिल हुए। ऐसे में 9776 को मताधिकार मिला। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -