व्यापमं. मामले में कांग्रेस के शिवराज से 10 सवाल
व्यापमं. मामले में कांग्रेस के शिवराज से 10 सवाल
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस ने व्यापमं. मामले में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री की इस मामले में मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। इस मसले पर वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार को घेरते हुए सवाल दागे। इस मसले पर उन्होंने कहा कि यह घोटाला लंबे समय से प्रदेश सरकार के मंत्रियों के इशारे पर चलता रहा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस मसले पर मौन रहे। कांग्रेस द्वारा पूर्व संस्कृति और जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा की भागीदारी पर भी सवाल उठाए गए। मामले को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा ने व्यावसायिक परीक्षा मंडल के माध्यम से मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षाओं में तो धांधली की है बल्कि व्यापमं. के माध्यम से की जाने वाली भर्तियों में भी पद रेवडि़यों की तरह बांटे। इस मामले में भाजपा से कई मोर्चे पर सवाल किए जा सकते हैं।

कांग्रेस इस पूरे मसले पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह और भाजपा से 10 सवाल करना चाहती है। जिसमें 76 लाख से ज़्यादा विद्यार्थियों को प्रभावित करने की बात सामने आ रही है। आखिर वर्ष 2009 से यह घोटाला सामने आया है तो अभी तक सरकार ने कुछ क्यों नहीं किया। यही नहीं इनता बड़ा घोटाला बिना मुख्यमंत्री की सहभागिता और जानकारी के कैसे चल सकता है। जब वर्ष 2009 में यह घोटाला सामने आया तो भी सीएम खामोश रहे और घोटाला जारी रहा। इसके बाद वर्ष 2013 तक भी इस घोटाले को क्यों चलने दिया गया। इस मामले में जब कार्रवाई की बात की गई तो काॅलेज स्तर पर जांच कमिटी बैठा दी गई। जिसकी रिपोर्ट बहुत देरी से वर्ष 2011 में आई मगर उसे आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया है।

यही नहीं जिस तरह से जांच कार्रवाई इस पूरे मसले पर वर्तमान में की जा रही है सभी जानती है कि उसकी शक्ल क्या है। क्या इस मामले को इतने समय तक लंबित रखने को लेकर जवाब दे सकते हैं। भाजपा को शिवराज का इस्तीफा मांगना चाहिए। इस मसले पर शिवराज को बर्खास्त किया जाना चाहिए। यही नहीं मामले में यदि सीबीआई जांच की बात की जाए तो हाईकोर्ट ने इस जांच से इंकार नहीं किया है। मगर शिवराज देश में भ्रष्टाचार लाद रहे हैं। जांच कर रही एसटीएफ की टीम को भी धमकियां मिल रही हैं। इस मामले में निष्पक्ष जांच होना बेहद जरूरी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -