मां की गोद से छिटककर गिरी 10 माह की बच्ची, मौत
मां की गोद से छिटककर गिरी 10 माह की बच्ची, मौत
Share:

आगरा : शहर के शमसाबाद में दिल झकझोर देने वाली घटना हुई है। यहां खिलाते समय मां की गोद से छिटककर गिरने से 10 माह की बच्ची की मौत हो गई। घटना से जहां घर में कोहराम मच गया। वहीं मोहल्ले वाले भी सन्न रह गए। कस्बे के मोहल्ला गोपालपुरा में दीपक गुप्ता नामक व्यक्ति का मकान है। परचून कारोबारी दीपक पत्नी और बच्चों के साथ पहली मंजिल पर रहते हैं। उनके दो बच्चे थे। तीन साल का बेटा लक्ष्य और 10 माह की बेटी नाव्या। 

परिजनों की माने तो रविवार की सुबह करीब नौ बजे उनकी पत्नी शिवानी अपनी 10 महीने की दुधमुंही बच्ची नव्या को गोद में लेकर खिला रही थी। तभी खेलते समय नाव्या उनके हाथ से छिटककर नीचे आंगन में जा गिरी। आंगन पक्का होने के कारण उसे गंभीर चोटें आई। घटना से घबरा परिजन उसे लेकर आगरा के निजी अस्पताल में गए। जहां उसे भर्ती कराया गया। उसे सिटी स्कैन के लिए भेजा गया। पर, रास्ते में फिर से उसकी हालत बिगड़ने लगी। 

हालत बिगड़ने पर घरवाले रास्ते में पड़ने वाले एक अन्य अस्पताल में लेकर गए। जहां उसने दम तोड़ दिया। मासूम बच्ची की मौत से घर में कोहराम मच गया। मां का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं जिसने भी यह घटना सुनी, वह सन्न रह गया। 

वैवाहिक कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा पर मचा बवाल, कई घायल

सड़क हादसा : भाई का फोन आया तब हुई मृतक की पहचान

पढ़ते बच्चों पर गिरा स्कूल का जर्जर भवन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -