वैवाहिक कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा पर मचा बवाल, कई घायल
वैवाहिक कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा पर मचा बवाल, कई घायल
Share:

जौनपुर : जिले के लालपुर गांव की निषाद बस्ती में शनिवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा चालू करने का विरोध करने पर भयंकर बवाल मच गया। दोनों ही गुटों में जमकर मारपीट, फायरिंग और आगजनी हुई। वही इस पूरी घटना में घराती और बाराती समेत करीब 12 लोग घायल हो गए। वही एक कार फूंक दी गई। एक पक्ष की और से हवा में कई राउंड गोलियां चलाई गईं। बाद में बारात बिना शादी के ही लौट गई। लड़के के चाचा ने घराती पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक बारात आने के बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। तभी बारातियों ने आर्केस्ट्रा चालू करा दिया। घरातियों ने विरोध किया, कहा कि आर्केस्ट्रा जयमाल के बाद शुरू होगा। इस पर उनमें पहले कहासुनी हुई, फिर मारपीट होने लगी। इस बीच बारातियों की ब्रेजा कार में आग लगा दी गई, जिससे एक मड़हा भी जल गया। वही बारातियों ने भी वहां खड़ी दर्जन भर से अधिक बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक पक्ष से आठ राउंड गोलियां दागी गईं। किसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। बारात बिना शादी के ही लौट गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की सूचना गलत है। आर्केस्ट्रा को लेकर मारपीट हुई थी जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। लड़के के पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

दिल्ली: बैग लूटने के लिए काट दी महिला की अंगुलियां, तीन आरोपी गिरफ्तार

यंहा चोरो ने मचाया धमाल एक ही गांव के पांच घरों में चोरी

खंडवा में डॉक्टर को बंधक बनाकर हुई लाखों की लूट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -