मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी संभालेंगे जिम्मा
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी संभालेंगे जिम्मा
Share:

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार बता दें कि कल राज्य में मतदान होंगे। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं बता दें कि विधानसभा चुनाव में 45,000 महिला कर्मचारियों की सेवायें ली जाएंगी। इसके साथ ही मतदान के दिन 1.80 लाख सुरक्षाकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मध्यप्रदेश में थम गया चुनाव प्रचार, अब उम्मीदवारों को है घर-घर दस्तक से आस

यहां बता दें कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांता राव ने सोमवार को यहां पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में कुल 3,00,782 कर्मचारी चुनाव कार्य में लगेंगे। वहीं इनमें 45,904 महिला कर्मचारी शामिल हैं। बता दें कि प्रदेश में 65,367 मतदान केन्द्रों पर चुनाव कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि इसके साथ ही स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिये 1.80 लाख सुरक्षा कर्मी तैनात किये जाएंगे।

जम्मू कश्मीर में चौथे चरण का मतदान जारी

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्राय: सभी अधिकारी कर्मचारी की सेवाएं ली जा रही है और इनमें केन्द्रीय और राज्य के सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। वहीं सीईओ ने बताया कि प्रदेश में 160 मतदान केन्द्र केवल दिव्यांग कर्मचारियों के जिम्मे रहेंगे। ये बूथ पूरी तरह दिव्यांग कर्मचारी ही संचालित करेंगे। इसके अलावा 3046 मतदान केन्द्र केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किये जाएंगे। इसके अलावा उन्होने कहा कि प्रदेश में 17,000 मतदान केन्द्र संवेदनशील घोषित किये गये हैं। यहां केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल और वेबकासिंटग के साथ माइक्रो पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार 28 नवंबर को विधानसभा की 230 सीटों पर होने वाले मतदान के लिये कुल 2907 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं और इनमें 1102 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।


खबरें और भी 

राजस्थान चुनाव: वसुंधरा राजे के गढ़ में उनके खिलाफ प्रचार करेंगे हार्दिक पटेल

राजस्थान चुनाव: शाहनवाज का दावा, कहीं नहीं चलेगा गहलोत का जादू वसुंधरा फिर बनेंगी मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश चुनाव: अमीषा पटेल और सुनील शेट्टी के रोड शो में लगा घंटो जाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -