लोगों को न्यायपालिका पर अब भी हैं भरोसा-अक्षय कुमार
लोगों को न्यायपालिका पर अब भी हैं भरोसा-अक्षय कुमार
Share:

अक्षय कुमार हर भूमिका के लिए परफेक्ट है। उन्होंने कॉमेडी से लेकर एक्शन फिल्मों में अपना हुनर दिखाया है। इन दिनों वे अपनी फिल्म 'जॉली एलएलबी-2' में वकील की भूमिका के लिए चर्चित है। 

बुधवार को फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' की प्रेस मीट आयोजित की गई। इस दौरान अक्षय ने कहा कि लोगों का न्यायपालिका पर से भरोसा नहीं उठा है। अब भी हर भारतीय को न्यायपालिका पर भरोसा है। हालाँकि अक्षय इस बात को मानते है कि लोगो में न्याय मिलने में देरी के निराशा है। 

बता दें कि आगामी फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' में अक्षय वकील की भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही अक्षय ने कहा कि निर्देशक सुभाष कपूर के पास सारी केस फाइलें थीं और वह बखूबी जानते थे कि अदालत को कैसे दिखाना है।  

फिल्म में अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर महत्वपूर्ण किरदार में हैं। यह फिल्म 'जॉली एलएलबी' (2013) की सीक्वल है। 'जॉली एलएलबी 2' 10 फरवरी को रिलीज होने वाली है।  

एक्शन फिल्मों से मैं बोर हो गया था-अक्षय

मैं कभी भी होशियारी नही दिखाता.....

देश में साढ़े तीन लाख केस पेंडिंग है-अक्षय कुमार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -