नोटबंदी के दौर में सपा ने की लोगों की मदद
नोटबंदी के दौर में सपा ने की लोगों की मदद
Share:

लखीमपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तरप्रदेश में लगभग सभी दल अपने प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के नेता अपनी पार्टी और सरकार के कार्यों का जमकर प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी का प्रचार अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर चर्चा की। और इसे सुखद बताया।

हाथ के पंजे के साथ साइकिल तेजी से चलेगी। उन्होंने अपने प्रचार अभियान के तहत केंद्र सरकार की आलोचना की। उनका कहना था कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा। सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के ही साथ कांग्रेस का उद्देश्य गरीब की सहायता करना है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दोनों के एक साथ चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि सपा कांग्रेस के साथ मिलकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और राज्य में विकास की बयार चलेगी। सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने जवानों के लिए कुछ नहीं किया। उनका कहना था कि लोगों को नोटबंदी से बहुत परेशानी हुई ऐसे में समाजवादी पार्टी ने लोगों की खासी सहायता की।

गृहमंत्री से मिलने व भाजपा में शामिल होने का नरेश अग्रवाल ने किया खंडन

मुलायम की बहु अपर्णा को मिला समाजवादी से टिकट

CM अखिलेश यादव आज से करेंगे प्रचार अभियान की शुरूआत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -