HM के बेटे पंकज सिंह ने दाखिल किया नामांकन
HM के बेटे पंकज सिंह ने दाखिल किया नामांकन
Share:

नोएडा। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी ओर से पूरी तैयारियों में लगी है। इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में टिकट देकर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बसपा आदि दलों के मुकाबले खड़ा करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में भाजपा ने नोएडा विधानसभा सीट से केेंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह को टिकट दिया है।

अखिलेश ने की मेनिफेस्टो पर बात, समाजवादी पेंशन का मिला लोगों को लाभ

मंगलवार को नामांकन फाईल करने के दौरान पंकज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में चुनाव जीतेगी। अपने बेहतर प्रदर्शन ने हम सरकार बनाऐंगे। उन्होंने कहा कि यूपी मेें कमल का खिला तय है। उनका कहना था कि बसपा और सपा की राजनीति ने प्रदेश को लूट लिया है।

उनका कहना था कि यह चुनाव इन दलों के लिए बहुत कुछ तय करेगा और इनके वजूद पर भी सवाल लग सकते हैं। गौरतलब है कि यूपी में भाजपा का प्रचार जोर शोर से चल रहा है। यहां भाजपा विकास के आधार पर भी मत की अपील कर रही है।

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -