ब्राजील की जेल पर कैदियों ने जमाया कब्जा, गैंग की लड़ाई में कैदियों की मौत
ब्राजील की जेल पर कैदियों ने जमाया कब्जा, गैंग की लड़ाई में कैदियों की मौत
Share:

ब्राज़ील। ब्राज़ील की एक जेल में कैदियों ने विद्रोह कर दिया। विद्रोह के बाद जेल पर कैदियों ने कब्जा कर लिया है। हालांकि पुलिस अंदर घुसने का प्रयास कर रही है लेकिन इस प्रयास में उसे सफलता नहीं मिली है। माना जा रहा है कि ऐसा क्षमता से अधिक कैदियों के जेलों में बंद होने और कैदियों के आपसी विवाद के कारण हुआ है।

दरअसल यहां पर दो विरोधी गैंग्स आपस में भीड़ गईं। ऐसे में तीन कैदियों के सर काट दिए गए। मिली जानकारी के अनुसार यह भी जानकारी सामने आई है कि दो विरोधी गैंग आपस में लड़ रही थीं ऐसे में कुछ कैदियों की मौत हो गई।

जेल के आसपास विस्फोट की ध्वनि भी सुनाई दी है। मिली जानकारी के अनुसार इस उपद्रव के पहले भी यहां पर कैदियों में संघर्ष हो चुका है दरअसल यहां अमेजोनास जेल में मचे उपद्रव में करीब 200 से भी अधिक लोगों की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि ब्राजील की जेल में करीब 6 लाख से अधिक कैदी हैं।

लिफ्ट का इंतजार करने वाली लड़की के अपहरण का प्रयास

गर्ल फ्रेंड से बात करने पर पिटाई कर बनाया वीडियो

उम्र 70 वर्ष, काम पासबुक चुराना, कहा-मैं भूलक्कड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -