नम आंखों से दी शहीद को विदाई
नम आंखों से दी शहीद को विदाई
Share:

गुमला। जम्मू कश्मीर में सीमा पर तैनात जवान रमेश टोप्पो की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव गुमला पहुंची। इस दौरान उन्हें सैनिक सम्मान प्रदान किया गया। गार्ड आॅफ आॅनर देने के साथ लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। तिरंगे में लिपटे कोफिन को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।

शहीद का शव उनके पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। आसपास के गांवों के लोग भी शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े। इतना ही नहीं स्थानीय पुलिस ने भी उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया।

शहीद रमेश जम्मू में सड़क निर्माण करने वाली कंपनी में आरसीसी 57 में काम करते थे। वे अपने पीछे मां,एक छोटा भाई अनूप टोप्पो आदि छोड़ गए हैं। उनकी मां घरों में झूठे बर्तन साफ किया करती थीं। उनका छोटा भाई रांची में पढ़ाई करता है।

आॅटोमेटेड हथियारों से और मारक होगी भारत की सर्जिकल स्ट्राईक

भारत वियतनाम को बेचेगा आकाश मिसाईल

BSF जवान पर विडियो हटाने के लिए अधिकारी बना रहे है दबाव

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -