राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद म्यूज़िक कंपनी में काम कर सकते हैं ओबामा
राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद म्यूज़िक कंपनी में काम कर सकते हैं ओबामा
Share:

वाॅशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा का कार्यकाल अब कुछ ही दिनों में समाप्त हो जाएगा। इसके बाद वे व्हाईट हाउस से विदा लेंगे। बराक ओबामा के कार्यकाल के अंतिम दिनों में उन्हें विदाई देने का सिलसिला चल पड़ा है। संभावना है कि वे राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद म्युज़िक कंपनी में काम कर सकते हैं। अजी आप तो गंभीर हो गए। हम तो मजाकिया अंदाज़ में ही ऐसा कह रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार स्वीडन की एक म्यूजिक कंपनी स्पाॅटिफाई ने उन्हें मजाक में जाॅब का आॅफर दे दिया है।

दरअसल कंपनी द्वारा  वेबसाईट के कैरियर पेज पर प्रेसिडेंट प्लेलिस्ट्स के पद हेतु वेकेंसी पोस्ट की। हालांकि इस लिस्ट में बराक ओबामा के नाम का उल्लेख भी नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के सीईओ डेनियल ईक ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बराक ओबामा को अपने जाॅब और भर्ती के मारे में जानकारी दी। उन्होंने ट्विट किया कि सुना है आप उनकी कंपनी में कार्य करना चाहते हैं उन्होंने वेबसाईट पर लिंक देखी।

मिली जानकारी के अनुसार बराक ओबामा ने बीते दिनों स्पाॅटिफाई में कार्य करने की इच्छा जाहिर की। उनका कहना था कि वे स्पाॅटिफाई में नौकरी के लिए वेट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को संचालित करने के लिए लगभग 8 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। उन्हें शांति हेतु नोबेल पुरस्कार दिया गया हो। कैंडिडेट गर्मजोशीभरा हो। इतना ही नहीं वर्ष 2014 में अमेरिका की रिकाॅर्डेड म्यूजिक इंडस्ट्री का रेवेन्यू लगभग 47 हजार करोड़ रूपए रखा गया था।

सहवाग ने विशिष्ट अंदाज में दी बराक ओबामा

'मुस्लिम हमेशा से अमेरिका का हिस्सा' : बराक

अमेरिका अफगानिस्तान में छोड़ेगा 8400

देश का नेतृत्व एक गम्भीर जिम्मेदारी

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -