रीता बहुगुणा जोशी ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में शामिल
रीता बहुगुणा जोशी ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में शामिल
Share:

नई दिल्ली ​: उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं का दलों की सदस्यता बदलने का क्रम जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस की एक वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। माना जा रहा है कि उन्हें भाजपा में एक बड़ा कद दिया जा सकता है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में रीता बहुगुणा जोशी को सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

उत्तरप्रदेश की पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर पहुंचकर वरिष्ठ नेताओं से भेंट की। कांग्रेस को इस तरह के बदलाव से करारा झटका लगा है। दरअसल रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस की केंद्रीय स्तर की नेता थीं और कांग्रेस के लिए उनकी मौजूदगी महत्वपूर्ण थी लेकिन लंबे समय से पार्टी में उनकी उपेक्षा किए जाने की बात भी सामने आ रही थी।

माना जा रहा है कि उत्तरप्रदेश में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को यूपी में सीएम कैंडिडेट बनाए जाने से रीता बहुगुणा जोशी नाराज़ थीं और मान रही थीं कि उनकी पार्टी में अनदेखी की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -