नितीश कुमार आज तेजस्वी पर लेंगे बड़ा फैसला
नितीश कुमार आज तेजस्वी पर लेंगे बड़ा फैसला
Share:

नईदिल्ली। राष्ट्रपति पद के चुनाव के तहत सोमवार को मतदान हुआ। विभिन्न दलों के सांसदों व विधायकों ने मतदान किया। अब यह बात सामने आई है कि बिहार में राजनीतिक गहमागहमी बनी रह सकती है। इस मामले में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय होने की अटकलें भी तेज़ हो चुकी हैं, मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब 6 बजे बिहार कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाना है। बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आखिर क्या निर्णय लेते हैं इस पर राजनीतिक बातें की जा रही हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी को मात देने हेतु महागठबंधन की दीवार पर तकरार की दरार आने की बात लगातार कही गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 18 जुलाई को महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अभी तक इस मामले में सीएम नीतीश कुमार ने निर्णय नहीं लिया था। गौरतलब है कि लालू यादव परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की जा रही थी जिसके बाद यह कहा गया था कि सीएम नीतीश कुमार उनका इस्तीफा ले लेंगे।

इस मामले में जेडीयू और आरजेडी के अलग अलग मत हो गए थे। आरजेडी के नेताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि तेजस्वी के इस्तीफे का सवाल ही नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार महागठबंधन की दीवार पर तकरार की दरार आने की बात लगातार कही गई है तो दूसरी ओर महागठबंधन को बचाने व जेडीयू व आरजेडी के बीच संबंधों को पटरी पर लाने हेतु कांग्रेस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

दूसरी ओर यह बात सामने आई है कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस्तीफे को खारिज कर दिया। राजनीतिक संकट केवल मीडिया में व्याप्त है बिहार सरकार व महागठबंधन में हालात सामान्य हैं। दूसरी ओर लोकजनशक्ति पार्टी के नेता और सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि तेजस्वी यादव के जेल जाने पर इस्तीफा दिया जाएगा। यह उनके परिवार की परंपरा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भााजपा ने समर्थन का संकेत दिया है। इस मामले में जेडीयू विधायक श्याम बहादुर सिंह द्वारा कहा गया कि सीएम नीतीश कुमार को गठबंधन से रिश्ता तोड़ने के ही साथ भाजपा के साथ गठबंधन करना एक अच्छे परिणाम दे सकता है।

महागठबंधन में तनाव बरकरार, लिया जा सकता है महत्वपूर्ण निर्णय

RJD vs JDU : लालू ने साफ साफ कह दिया चाहे कुछ भी हो तेजस्वी नहीं देंगे इस्तीफा

बिहार सियासत में तेजस्वी घमासान, इस्तीफे के बाद भी नितीश का साथ देगी RJD

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -