इन 80 स्कूलों में अब लड़के स्कर्ट और लड़कियां ट्राउजर पहनेंगी !
इन 80 स्कूलों में अब लड़के स्कर्ट और लड़कियां ट्राउजर पहनेंगी !
Share:

लंदन : कई फिल्मों में कॉमेडी के तौर पर तो आपने कई बार देखा होगा जब पुरुष महिला के परिधान में होते है औऱ महिला पुरुषों के परिधान में। ब्रिटेन के 80 स्कूलों में जेंडर न्यूट्रव पॉलिसी पेश की है। इसके तहत लड़कों को स्कर्ट और लड़कियों को ट्राउजर पहनने की अनुमति दी गई है। यह ट्रांस बच्चों के प्रति संवेदनशील होने के लिए शिक्षण संस्थानों के लिए ब्रिटेन की नई सरकारी के वित पोषित अभियान के तहत किया गया है।

स्कून न तो नई यूनिफॉर्म पॉलिसी बनाएगा औऱ न ही ड्रेस कोड को लेकर कोई निर्देश देगा। प्रचारकों ने स्कूलों को यह चेतावनी दी है कि वर्तमान नीति समलैंगिको, उभयलिंगी और ट्रांसजेंडर बच्चों के खिलाफ भेदभाव रखती है। एक अग्रणी स्‍वतंत्र स्‍कूल ब्राइटन ने इस साल की शुरुआत में ट्रांसजेंडर-फ्रेंडली यूनिफॉर्म कोड की घोषणा की थी।

बर्मिंघम में एलन्‍स क्रॉफ्ट स्‍कूल को पहला स्‍कूल माना जा रहा है जिसने जेंडर न्‍यूट्रल यूनिफॉर्म की घोषणा की थी। लड़के ग्रे या ब्लैक कलर की स्कर्ट पहन सकते है और लड़कियां ग्रे या ब्लैक कलर की ट्राउजर पहन सकती है। पॉलिसी में कहा गया है कि हम गर बच्चे को उसके व्यक्तित्व को अभिव्यक्त करने का समान अवसर देते है।

इसका तात्पर्य है कि लड़के-लड़कियों के लिए नियम एक समान है, हम किसी पर किसी खास तरह के कपड़े पहनने के लिए जोर नहीं दे सकते।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -