दिलचस्प हुई अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की जंग
दिलचस्प हुई अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की जंग
Share:

वाॅशिंगटन : अमेरिका में इन दिनों राष्ट्रपति पद के चुनाव आयोजित हो रहे हैं। दरअसल इस मामले में राष्ट्रीय स्तर पर जो चुनावी सर्वेक्षण हुआ उसके परिणामों से यह जानकारी सामने आई है कि रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप ने बीते सप्ताह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के विरूद्ध बढ़त हासिल की है। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव की सरगर्मी इन दिनों विश्वभर में चल रही है।

एक ओर डोनाल्ड ट्रंप मुस्लिमों को लेकर बयान देते हैं तो हिलेरी क्लिंटन अमेरिका में उपजी हिंसा और अन्य मसलों पर चर्चा करती हैं। ऐसे में दोनों की अपनी-अपनी लोकप्रियता है। चुनावी सर्वेक्षण में यह बात सामने आई कि दोनों ही बड़े दलों द्वारा एक के बाद एक कन्वेन्शन के बाद हिलेरी क्लिंटन ने लगभग 9 प्रतिशत बढ़त अर्जित की थी लेकिन अगस्त की समाप्ति होते-होते ट्रंप ने हिलेरी को पीछे छोड़ दिया। 

इस मामले में जानकारी सामने आई है कि सोमवार और मंगलवार को सर्वेक्षण के परिणाम आए तो हिलेरी की लोकप्रियता करीब 5 प्रतिशत कम हो गई थी।  शिकागो के एक समाचार पत्र में प्रकाशित जानकारी और मतदान के आंकड़े के माध्यम से यह बात सामने आई है कि चार राष्ट्रीय सर्वेक्षणों में क्लिंटन तीन में आगे थीं।

मगर बाद में ट्रंप ने बढ़त हासिल करते हुए कहा कि हिलेरी क्लिंटन के विरूद्ध दक्षिणी कैरोलीना विश्वविद्याय और लाॅस ऐंजिलिस टाईम्स द्वारा किए गए चुनावी सर्वेक्षणों में 3 प्रतिशत अंकों की बढ़त अर्जित की जा चुकी है, जबकि पीपीपी की ओर से कराए गए सर्वे में कि हिलेरी क्लिंटन को ट्रंप के विरूद्ध पांच अंकों की बढ़त मिली है।

हिलेरी 43 के मुकाबले 48 प्रतिशत से आगे चल रही हैं। हिलेरी को फलोरिडा, पेंसिलवेनिया, ओहायो, नेवादा आदि क्षेत्रों से बढ़त मिल रही है। मोनमाउथ यूनिवर्सिटी द्वारा करवाए गए एक अन्य सर्वेक्षण में पूर्व विदेश मंत्री 36 के मुकाबले ट्रंप के खिलाफ 46 फीसदी की बढ़त लिए हुए हैं।

हिलेरी व ओबामा के खिलाफ दिए अपने बयानों को ट्रंप ने लिया वापस

ट्रंप सच नहीं बोलते है, वो केवल भ्रम फैलाते हैः हिलेरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -