नहीं रहे बॉलीवुड के ये मशहूर फिल्ममेकर
नहीं रहे बॉलीवुड के ये मशहूर फिल्ममेकर
Share:

मनोरंजन जगत से एक बार फिर से एक बड़ी खबर आई है। जी दरसल दिग्गज फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर सुरेश जिंदल का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। बताया जा रह है वह गंभीर बीमारी के चलते बीमार थे और एक महीने से अधिक समय से नई दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हालाँकि मौत और जिंदगी की लंबी जंग के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आपको बता दें कि उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। मिली खबर के मुताबिक सुरेश जिंदल 80 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए हैं।

कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती दिखीं अनन्या पांडे, लोग बोले- 'सर्जरी करवाई है'

खबरों के अनुसार आज दोपहर करीब 2 बजे दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि उनके निधन के बाद परिवार ने एक बयान जारी किया, जिसमे कहा गया, “हमेशा और हमेशा के लिए हमारे दिलों में…सुरेश जिंदल। गहरे दुख के साथ हम आपको श्री सुरेश जिंदल के निधन के बारे में सूचित करते हैं जो 24.11.2022 को अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हुए। दोपहर 2 बजे लोधी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।”

आप सभी को यह भी बता दें, सुरेश जिंदल ने हिंदी सिनेमा में बड़ी भूमिका निभाई थी। जी दरअसल उन्होंने इंडस्ट्री को रजनीगंधा, कथा और सत्यजीत रे की शतरंज के खिलाड़ी जैसी फिल्मों का निर्माण किया था। उनकी फ़िल्में भारतीय सिनेमा में मील का पत्थर माने जाने वाली फिल्मों में शामिल हैं। आपको बता दें कि सुरेश जिंदल को उनकी गुणवत्ता के लिए फ्रांसीसी सरकार द्वारा 'शेवेलियर डेस ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस' से भी सम्मानित किया गया था।

Video: 'बाप' के सेट पर मस्ती करते दिखे संजय, सनी, मिथुन और जैकी, शुरू कर दी है शूटिंग

वाराणसी पहुंचकर 'हर-हर महादेव' बोले अजय देवगन, यूजर्स बोले- 'फिल्म के साथ धर्म बदलते हैं'

भेड़िया को देख दीवाने हुए फैंस, जानिए रिव्यू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -