DEATH ANNIVERSARY : आज भी याद आती है यह जिंदादिल दादी
DEATH ANNIVERSARY : आज भी याद आती है यह जिंदादिल दादी
Share:

हिंदी सिनेमा में अगर दादी के किरदार को याद किया जाए, तो सबसे पहला चेहरा जो याद आता है, वह है जोहरा सहगल का। जोहरा सहगल अपने जिंदादिल स्वभाव और दमदार अदाकारी के कारण आज भी लोगों के दिलों में छाई हुई हैं। आज जोहरा सहगल की पुण्यतिथि है। 27 अप्रैल 1912 को जन्म हुआ था और आज उनकी चौथी पुण्यतिथि है। उन्होंने करीब 7 दशकों तक बॉलीवुड में काम किया। जोहरा एक नृत्यांगना, अभिनेत्री और कोरियोग्राफर थीं। 

जोहरा सहगल को बॉलीवुड की दादी कहा जाता है। हम दिल दे चुके सनम फिल्म में ऐश्वर्या रॉय की दादी तो आप सबको याद ही होंगी। जोहरा ही थीं, जिन्होंने फिल्म में नंदिनी और समीर यानी ऐश्वर्या और सलमान के प्यार को पहचाना था। जोहरा ने लगभग 70 साल तक अपने करियर में नृत्य, थिएटर और फिल्मों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और अपना लोहा मनवाया। जोहरा सहगल ने 'हम दिल दे चुके  सनम', 'दिल से', 'वीर जारा', 'चीनी कम', ‘द करटसेन्स ऑफ बॉम्बे', सांवरिया  जैसी फिल्मों में काम किया। जोहरा अपने बचपने के लिए जानी जाती थीं, उनकी  मुस्कुराहट सदैव लोगों को हंसाने का काम करती थी। 2012 में जब जोहरा सहगल ने अपना 100वां  जन्मदिन मनाया, तो अमिताभ बच्चन ने उन्हें 100 साल की बच्ची कहा था। 

बता दें कि जोहरा को डांस का बहुत शौक था और उन्होंने उदय शंकर की नृत्य मंडली में शामिल होकर कई डांस प्रोग्राम किए। उन्होंने अपने से आठ साल छोटे कमलेश्वर सहगल से  शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है। उनकी बेटी मशहूर ओडिसी नृत्यांगना पद्मश्री किरण सहगल हैं। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री, पद्मभूषण, पद्म विभूषण जैसे सम्मानों से नवाजा। जोहरा सहगल 10 जुलाई 2014 को 102 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं, लेकिन उनके निभाए किरदार आज भी जेहन में ताजा हैं। 

B'Day Special :अपनी बहु से रहा था आलोक नाथ का अफेयर

इस एक्ट्रेस से संबंध बनाते ही सब कुछ गंवा बैठे थे गुरु दत्त

B'Day Special : 5 साल तक रोमित राज ने बनाए थे भाभीजी से संबंध

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -