युवी ने दिया अनुष्का और विराट के प्यार का साथ
युवी ने दिया अनुष्का और विराट के प्यार का साथ
Share:

नई दिल्ली। प्यार जब परवान चढ़ता है तो फिर उस इंसान के सिवा कुछ नही दीखता हे जिससे वो प्यार करता है फिर चाहे उसके ऊपर कितनी ही ज़िम्मेदारी हो लेकिन वह किसी न किसी तरह से अपने लाइफ पार्टनर से मिलने का समय निकल ही लेता हे इसी लिए कहा जाता है की प्यार किसी का मोहताज़ नही होता है। इतना ही नही अब उनका साथ देने के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह भी आगे आये है। यही हाल है भारतीय टेस्‍ट टीम के कप्‍तान विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड बॉलीवुड अदाकारा अनुष्‍का शर्मा का भले ही अपने रिश्‍तें को सार्वजनिक तौर पर स्‍वीकार कर चुके हो, लेकिन वे जब भी साथ होते है तो सुर्खियां बंटोरने से बचते नहीं है।

ऐसा ही एक दृश्‍य दिल्‍ली में देखने को मिला। दरअसल, अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के प्रमोशन में व्‍यस्‍त हैं। इस सिलसिले में वो दिल्‍ली में ही थी, लेकिन मौका मिलते ही अपने बॉयफ्रेंड विराट कोहली से मिलने चली गईं। दोनों को बुधवार को बसंत कुंज के डीएलएफ इंपोरियम मॉल में शॉपिंग करते देखा गया। सूत्रों के मुताबिक, अनुष्का शर्मा के साथ आई पूरी टीम वापस मुंबई लौट गई, लेकिन वो अपने बॉयफ्रेंड विराट के साथ कुछ समय गुजारने के लिए दिल्ली में ही रूक गईं। 

युवी विराट जल्द ही बांग्लादेश दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे। अनुष्का शर्मा ने विराट के परिवार और दोस्तों से भी मुलाकात की। अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी खुल गए हैं। दोनों कई बार सार्वजनिक तौर पर अपने रिलेशनशिप को स्वीकार कर चुके हैं और एक दूसरे की तारीफें करते नहीं थकते हैं। विराट कोहली ने सबसे पहले विश्‍व कप के दौरान अनुष्का शर्मा को 'माई लव' कहकर अपने प्यार में होने का सबूत दिया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -