इंदौर महानगर युवा मोर्चा कार्यकारिणी हुई घोषित
इंदौर महानगर युवा मोर्चा कार्यकारिणी हुई घोषित
Share:

इंदौर/ब्यूरो। मध्यप्रदेश के इंदौर महानगर के बीजेपी युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित की गई है।  युवा मोर्चा महानगर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष,  महामंत्री, नगर मंत्री, कार्यपालन मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, आईटी सेल प्रभारियों के नाम शामिल है। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। चुनाव निपटते ही बचे हुए मोर्चा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित की जा रही है। 

वही युवा मोर्चा की नगर कार्यकारिणी आज शाम तक घोषित की जा सकती है। इसमें महामंत्री के नाम को लेकर पेंच फंसा हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि उसे भी दूर कर लिया गया है। मोर्चा के नगर अध्यक्ष ने साफ कर दिया था कि कार्यकारिणी में उन्हीं को स्थान मिलेगा, जो मोर्चा में सक्रिय हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्र की कार्यकारिणी कल ही घोषित कर दी गई है।युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा आज अपनी कार्यकारिणी घोषित करने वाले हैं। इसके पहले कुछ दिनों से कार्यकारिणी में नाम जोडऩे को लेकर विधायक और बड़े नेता दबाव बना रहे थे, लेकिन मिश्रा ने स्पष्ट कर दिया था कि मोर्चा उन्हें चलाना है और उनके हिसाब से ही वे कार्यकारिणी घोषित करेंगे। भोपाल से भी निर्देश थे कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए सक्रिय युवाओं को ही मौका दिया जाए। इसको देखते हुए कार्यकारिणी में नाम शामिल किए गए हैं।

30 सदस्यों की इस कार्यकारिणी में 6-6 उपाध्यक्ष और मंत्री रखे जाना है। इसके अलावा आईटी, सोशल मीडिया के पद अलग से रहेंगे। कार्यकारिणी में महामंत्री पद को लेकर जरूर घमासान हैं और विधायक रमेश मेंदोला निक्की राय, आकाश विजयवर्गीय मोनू कल्याणे, गौरव रणदिवे नयन दुबे तो पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता धीरज ठाकुर के लिए दबाव बनाए हुए हैं। इनमें दुबे और ठाकुर दोनों ही नगर अध्यक्ष के लिए दावेदार थे, लेकिन सौगात बाजी मार ले गए।

महिलाओं में क्यों होती है PCOD की समस्या?, जानिए इसके लक्षण

'दरी बिछाने का काम भी करूंगा', आखिर क्यों CM शिवराज ने दिया ये बड़ा बयान?

41 की उम्र में भी बला की खूबसरत लगती है श्वेता तिवारी, एक्ट्रेस की अदाओं के फैंस भी हैं दीवाने

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -