YouTube स्टार से प्रेरित है वरुण का नया लुक, 2018 में दुनिया को कह दिया था अलविदा
YouTube स्टार से प्रेरित है वरुण का नया लुक, 2018 में दुनिया को कह दिया था अलविदा
Share:

हिंदी सिनेमा के अभिनेता वरुण धवन ने कम वक्त में ही अपना एक बड़ा और अलग मुकाम बना लिया हुआ है। वरुण धवन फिल्मों के साथ ही साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में वरुण ने अभी हाल ही में अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर उनकी अपकमिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी को लेकर खुलासा किया है। असल में वरुण धवन की अगली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी है। फिल्म में वरुण धवन के साथ ही श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही भी नजर आ रही है। 

फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया हुआ है। फिल्म के प्रोमोज, ट्रेलर और वीडियोज में वरुण सिर्फ अपने डांस और बॉडी ही नहीं बल्कि अपने लुक्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसे में फिल्म में अपने लुक को लेकर वरुण ने ट्विटर पर लिखा, 'स्ट्रीट डांसर 3डी में सहेज का लुक यूट्यूब स्टार दानिश के लुक से प्रेरित है। दानिश अब इस दुनिया में नहीं हैं, वो एक बेहतर दुनिया में हैं परन्तु हम सबका प्यार अब भी उनके साथ है। ऐसे में मैंने सोचा कि सभी को बताया जाए कि दानिश ने हमे भी प्रेरित किया है।'

जानकारी के लिए बता दें कि दानिश एक यूट्यूब स्टार थे। वहीं वो रियलिटी टीवी शो ऐस ऑफ स्पेस में भी नजर आ चुके थे। 20 दिसंबर 2018 को एक सड़क हादसे में दानिश ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। हादसा नवी मुंबई के पास एक पनवेल हाईवे पर हुआ था। बात वरुण धवन के फिल्मी करियर की करें तो स्ट्रीट डांसर 3डी 24 जनवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के बाद वरुण धवन कुली नंबर वन के रीमेक भी नजर आएंगे। फिल्म में वरुण की जोड़ी सारा अली खान के साथ बन सकती है। सोशल मीडिया पर फिल्म की कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।

बॉक्स ऑफिस पर दबंग 3 ने पूरे किए दो सप्ताह, इतना रहा कुल कलेक्शन

जारी हुआ फर्स्ट 'मलंग' का फर्स्ट लुक, खतरनाक लुक में नज़र आए आदित्य रॉय कपूर

तनुश्री दत्ता के वकील पर लगा छेड़छाड़ का आरोप, एक्ट्रेस पर उठने लगे सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -