सेल्फी के चक्कर में जान पर बन आई
सेल्फी के चक्कर में जान पर बन आई
Share:

लंदन। अक्सर सेल्फी लेना युवाओं का जुनून होता है और यह युवाओं की दिलचस्पी भी होती है। कई बार सेल्फी के चक्कर में युवाओं को अपनी जान से हाथ भी धोना पड़ता है। ऐसा भारत के मुंबई और अन्य क्षेत्रों में कई बार हुआ है। ऐसा ही एक वाकया लंदन में भी हुआ जिसमें जिसमें एक युवक अपनी जान से समझौता करता रहा हालांकि युवक केवल घायल हुआ लेकिन उसकी जान जाने का रिस्क भी था। मिली जानकारी के अनुसार यह युवक कुछ खाली जगह और अन्य स्थानों पर रिवाॅल्वर मे भरी हुई गोलियों के साथ एक खेल खेल रहा था।

किस्मत के इस खेल में इस युवक ने कनपटी पर रिवाॅल्वर रख ली और फिर ट्रिगर दबा दिया। हालांकि रिवाॅल्वर का स्लाॅट भरा नहीं था। जिसके कारण युवक बच गया। युवक द्वारा बनाए गए इस वीडियो में उसे मुस्कुराता हुआ दर्शाया गया। मगर जब युवक ने दूसरी बार ऐसा किया तो गोली चल गई और युवक बेड से गिर गया।

गोली युवक के सिर में जाकर धंस गई। गोली चलने की आवाज़ आने पर उसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। हालांकि युवक को उपचार देकर उसे बचा लिया गया। मगर इस हादसे के बाद युवक भी डर गया और इस तरह का वीडियो किसी को भी तैयार न करने की सलाह भी दी गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -