Yo Yo हनी सिंह हुए 33 के....
Yo Yo हनी सिंह हुए 33 के....
Share:

बॉलीवुड के पंजाबी पॉप सिंगर यो यो हनी सिंह का आज जन्मदिन है तथा आज हनी सिंह पुरे 33 साल के हो गए है. बता दे कि हनी सिंह का जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था. 15 मार्च 1983 को जन्मे हनी सिंह का असल नाम है हिरदेश सिंह है. अब बात करे हनी सिंह की शिक्षा के बारे में तो हनी सिंह ने नई दिल्ली के गुरू नानक पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है. 

हनी सिंह आने स्कूलों के दिनों में बॉलीवुड के अभिनेता अमोल पालेकर की स्पीकिंग स्टाइल को कॉपी कर उनका स्कुल में बहुत ही अधिक मजाक बनाते है. हनी सिंह के बारे में यह भी पता चला चला है की वे अपने बचपन के दिनों में बहुत ही ज्यादा शरारती थे. तथा अपनी इन शरारतो के कारण वह अपने परिवार को बहुत ही परेशान करते थे. नॉटी हनी सिंह कई अभिनेताओं की मिमिक्री भी बखूबी कर लेते है. हनी ने दिल्ली में ऑर्गनाइज 'वॉर ऑफ डीजे' में परफॉर्म कर अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था। इस कॉम्पिटिशन में वे दूसरे पायदान पर आए थे.

मिडनाइट ब्लूज ने पहली पोजिशन हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। सिंगिंग के साथ वे पंजाबी और हिंदी फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। हनी सिंह क्रिकेट के भी बहुत बड़े प्रशंसक रहे है. अभी हाल फ़िलहाल हनी सिंह अब एक पंजाबी फिल्म में भी नजर आएंगे इस पंजाबी फिल्म का नाम है 'जोरावर' जिसमे वे एक सैनिक के किरदार में नजर आएंगे.  

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -