यश जौहर को मुंबई भेजने के लिए माँ ने बेच दिए थे अपने गहने, इस मशहूर स्टार के साथ हुई शुरुआत
यश जौहर को मुंबई भेजने के लिए माँ ने बेच दिए थे अपने गहने, इस मशहूर स्टार के साथ हुई शुरुआत
Share:

बॉलीवुड के मशहूर फिल्मनिर्माता करण जौहर के पिता तथा हिंदी फिल्मों के लोकप्रिय निर्माता यश जौहर का जन्म 6 सितंबर 1929 को लाहौर में हुआ था। यश जौहर यश का आज 92वां जन्मदिन है। बता दें यश का जन्म लाहौर में हुआ था। बता दें यश जौहर के पिता ने दिल्ली में एक मिठाई की दुकान खोली थी। उनके पिता ने उनको दुकान पर बैठने की जिम्मेदारी दे दी थी। वह दुकान पर सारा हिसाब किताब देखते थे। हालांकि यश को यह काम बिलकुल अच्छा नहीं लगता था।

तत्पश्चात, यश की मां ने उनकी बहुत सहायता की तथा उन्हें मुंबई भेज दिया। उनकी मां ने उनको भेजने के लिए अपने सारे आभूषण बेच दिए थे। मुंबई जाकर भी उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने वहां पेपर के फोटोग्राफर बनने का प्रयास किया। यश ने लोकप्रिय फिल्म मेकर्स बीआर चोपड़ा तथा यश चोपड़ा की बहन हिरू जौहर से विवाह किया था। दोनों का बेटा करण जौहर जो आज के वक़्त में लोकप्रिय फिल्म मेकर हैं। यश का निधन 74 वर्ष की आयु में चेस्ट इन्फेक्शन तथा कैंसर के कारण हुआ था।

वही यश ने वर्ष 1952 में सुनील दत्त के प्रोडक्शन हाउस अजंता आर्ट्स से बॉलीवुड में अपना करियर आरम्भ किया। यश दोस्ताना (1980), दुनिया (1984), मुकद्दर का फैसला (1987), अग्निपथ (1990), गुमराह (1993), डुप्लिकेट (1998), कुछ कुछ होता है (1998), कभी खुशी कभी गम (2001), कल हो न हो (2003) जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकें हैं। यश जौहर पूजा पाठ में बहुत विश्वास रखते थे। उन्होंने घर में ही छोटा सा मंदिर बनाकर रखा था तथा वे प्रातः लगभग 3 मिनट तक प्रार्थना करते थे। विशेष बात ये है कि उनकी फिल्मों में ये छाप नजर आती है। 

कपूर खानदान ने शानदार तरीके से मनाया ऋषि कपूर का जन्मदिन, शत्रुघ्न सिन्हा से लेकर कई स्टार्स हुए शामिल

पंकज त्रिपाठी के घर पहुंचे मनोज बाजपेयी, होगा शानदार जश्न

जया को गले लगाते हुए अमिताभ ने शेयर की जबरदस्त तस्वीर, बेटी श्वेता ने कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -