अब से दिल्ली में भी यमुना की महाआरती होगी
अब से दिल्ली में भी यमुना की महाआरती होगी
Share:

नई दिल्ली. नई दिल्ली में भी अब गंगा महाआरती की तरह यमुना की महाआरती होगी. इसके लिए जल्द ही प्रशासन ने बनारस से शास्त्रविद्या में निपुर्ण पंडितों को बुलवाया है जो की दिल्ली में शुक्रवार से यमुना की विधि विधान के साथ महाआरती के इस आयोजन को संपन्न करवाएंगे. इसके लिए राजधानी दिल्ली में काफी पहले से तैयारिया की जा रही है. यमुना की महाआरती के लिए कुदेशिया घाट पर सरकार ने इसके लिए काफी तैयारिया कर रखी है. यमुना की महाआरती का समय प्रशासन ने 4 बजे का रखा है.

इस मामले में यमुना की महाआरती की तैयारियों को जांचने के लिए पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने इसका जायजा लिया. पर्यटन मंत्री ने कहा की सरकार के द्वारा इसका मकसद यमुना की आरती के साथ साथ यमुना को स्वच्छ रखने के लिए भी लोगो को प्रेरित करना होगा. पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा की यमुना यमुनोत्री से निकलकर 375 किलोमीटर का सफर तय करते हुए दिल्ली पहुंचती है.

सरकार का मानना है की इस पहल से दिल्ली की जनता को नदियों के प्रदूषण से बचाने के लिए जागरूक किया जा सकता है. राजधानी में इन घाटो पर छठ आयोजन का भी कार्यक्रम किया जाएगा. पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा की यमुना पल्ला से लेकर ओखला तक 27 किलोमीटर का सफर तय करती है। वजीराबाद बैराज के बाद नदी का अस्तित्व खत्म हो जाता है.   

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -