यादव की हत्या, गुस्साये लोगों ने लगाया जाम
यादव की हत्या, गुस्साये लोगों ने लगाया जाम
Share:

दरभंगा :  कुशेश्वर क्षेत्र में रामचंद्र यादव की हत्या के बाद लोगों में गुस्सा है और गुस्साये लोगों ने शनिवार को सड़क पर जाम लगा दिया। इसके चलते पैदल आने जाने वाले लोगों तो परेशानी का सामना करना ही पड़ा वहीं वाहनों की भी कतार दोनों तरफ लग गई। गौरतलब है कि यादव कवट गामा पंचायत के मुखिया थे।

उनकी बीते दिनों बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी हत्या के बाद से ही गांव के लोग गमगीन है। उनके घरों पर कांग्रेस नेताओं समेत अन्य लोगों की आवाजाही लगी हुई है तथा हत्यारों को पकड़ने की मांग भी पुलिस से हो रही है। मालूम हो कि यादव कांग्रेस से भी जुड़े होकर प्रखंड अध्यक्ष पद पर कार्य कर रहे थे। पुलिस के अनुसार यादव की हत्या उनके गांव जाते समय की गई। बदमाशों ने उन्हें पहले से ही घात लगाकर निशाना बनाया था।

शनिवार को लोगों ने जाम लगाकर यातायात को बाधित कर दिया। बताया गया है कि यादव समर्थकों ने थाने में बवाल खड़ा कर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने यादव के हत्यारों को जल्द पकड़ने का दावा किया है।

नक्सलियों ने कर दी सिंह के भतीजे की हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -