नक्सलियों ने कर दी सिंह के भतीजे की हत्या
नक्सलियों ने कर दी सिंह के भतीजे की हत्या
Share:

बीजापुर : बीजापुर जिले में नक्सली आतंक का पर्याय बन चुके है। नक्सलियों द्वारा जहां विस्फोट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है वहीं हाल ही में नक्सलियों ने कांग्रेस के नेता अजय सिंह के भतीजे को भी गोली का निशाना बना डाला। गोली लगने के तत्काल बाद सिंह के भतीजे की मौत हो गई है।

हालांकि पुलिस का दावा है कि हमलावर ढूंढ निकाले जायेंगे। सिंह के भतीजे की मौत के बाद कांग्रेसियों में शोक व्याप्त हो गया है। गौरतलब है कि बीते 2013 में भी नक्सलियों ने कांग्रेस नेता नंद कुमार और महेन्द्र कर्मा को अपना निशाना बना लिया था।

इधर पुलिस ने बताया कि बीजापुर जिले में नक्सलियों ने प्रेशर बम लगाकर विस्फोट किया। इसके चलते एक महिला जहां घायल हो गई है वहीं गश्ती से लौटने वाला एक जवान भी बम की चपेट में आकर दम तोड़ दिया, पुलिस ने मृतक जवान का नाम मदुरा बुधराम बताया है। बम फटने की घटना फसरेगढ़ थाना क्षेत्र की बताई गई है।

पुलिस के हत्थे चढ़े चार नक्सली

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -