शीजिनपिंग चाहते हैं, चर्चा से हो विवादों का समाधान
शीजिनपिंग चाहते हैं, चर्चा से हो विवादों का समाधान
Share:

बीजिंग। भारत और चीन के बीच हुए डोकलाम मसले को सुलझा लिया गया है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि, दोनों देशों के बीच जो विवाद हैं उनका समाधान चर्चा से हो सकता है। उन्होंने कहा है कि, किसी भी विवाद को चर्चा के माध्यम से हल किया जा सकता है। गौरतलब है कि, शी जिनपिंग ने चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक की शुरूआत की। 64 साल के शी ने कम्युनिस्ट पार्टी आफ चाइना के समाजवादी ढांचे को बरकरार रखते हुए उसे मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया।

दरअसल चीन में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी द्वारा शी जिनपिंग को प्रबल दावेदार बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि, आगामी 5 वर्षों के लिए शीजिनपिंग फिर से निर्वाचित किए जाऐंगे। शी जिनपिंग ने चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक का प्रारंभ करते हुए कहा कि आगामी पांच वर्ष के कार्यकाल की पुष्टि की जाना है।

बैठक में उनके कार्यालय की पुष्टि के ही साथ अन्य नेताओं का निर्वाचन किया जाएगा। बैठक में कहा गया कि किसी और के हित को प्रभावित कर चीन आगे नहीं बढ़ेगा। सीपीसी के महासचिव शी ने पांच वर्ष में एक बार होने वाली कांग्रेस में अपने साढ़े तीन घंटे के संबोधन में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को एक विश्व श्रेणी की सेना बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

China के प्रयासों से पाकिस्तान को मिलेगी बिजली

आर्डर किया था नकली सांप, बॉक्स खोल कर देखा तो सब हैरान रह गए

आखिर क्यों दी जाती है सीट बेल्ट बाँधने की सलाह, इस वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -