ऐसे हैं विश्व के शक्तिशाली व्यक्तियों के आवास
ऐसे हैं विश्व के शक्तिशाली व्यक्तियों के आवास
Share:

नई दिल्ली। विश्व की सबसे बड़ी शक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कुछ समय पूर्व ही राष्ट्रपति चुनाव हुए। इन चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत दर्ज की। अब ट्रंप जनवरी में वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा का स्थान लेंगे। ट्रंप व्हाईट हाउस की सीढ़ियां चढ़ेंगे। विश्व के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति और ऐसे ही अन्य राष्ट्रों के निवास व कार्यालय के बारे में आप जानना चाहते हैं जी हां तो हम आपके लिए लाए हैं इस तरह की जानकारी।

भारत भारत के राष्ट्रपति का निवास

रायसीना हिल्स की पहाड़ियों पर है। यह बेहद शानदार है और ब्रिटिशकाल में इसका निर्माण हुआ था। दरअसल यहां पर मुगल गार्डन है जहां पर आकर्षक गुलाब के फूल लगे हैं। यहां पर गुलाब की कई किस्में हैं। वर्ष में एक बार मुगल गार्डन को लोगों के अवलोकन के लिए खोला जाता है। भारत के राष्ट्रपति के निवास को राष्ट्रपति भवन कहते हैं यहीं पर महामहिम राष्ट्रपति का कार्यालय भी है। इस भवन का क्षेत्रफल 2 लाख वर्ग मीटर है। इसकी कीमत 3500 करोड़ रूपए है।

अमेरिका

अमेरिका के राष्ट्रपति का निवास स्थान व्हाई हाउस है। इसका क्षेत्रफल 5.11 हजार वर्ग मीटर है। इतना ही नहीं इसकी कीमत 258 करोड़ रूपए है। व्हाईट हाउस की कीमत को अमेरिका के जीडीपी के 0.0002 प्रतिशत से आंका जा सकता है इसकी कीमत काफी कम है। मगर यह देखने में बहुत अच्छा और सुविधाजनक है।

 चीन

चीन के राष्ट्रपति का निवास बीजिंग में है। इसे झोंगनानहाई नाम दिया गया है। इसका क्षेत्रफल 34.3 लाख वर्ग मीटर है। इसकी लागत करीब 2.63 लाख करोड़ रूपए आंकी गई है। मिली जानकारी के अनुसार चीन के राष्ट्रपति के आवास की कीमत जी 20 में 2.63 करोड़ रूपए आंकी गई। इसका क्षेत्रफल भी सबसे अधिक है।

 रूस

रूस के राष्ट्रपति का आवास द क्रेमलिन है जो कि माॅस्को में है और इसका क्षेत्रफल 2.75 लाख वर्ग मीटर है। इसकी लागत 84485 करोड़ रूपए है।

फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति का भवन एलिसी पैलेस कहलाता है। यह किसी राजसी महल या छोटे किले की तरह नज़र आता है। इसका क्षेत्रफल 11 हजार वर्ग मीटर बताया गया है। इसकी लागत 750 करोड़ रूपए है।

दूतावास के बाहर गोलीबारी के बाद अमेरिका ने

दक्षिण चीन सागर में चीन ने पकड़ा अमेरिका का ड्रोन

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -