विश्वयुद्ध के बाद मिला जीवनदान, बना विश्व का सबसे बुजुर्ग इंसान
विश्वयुद्ध के बाद मिला जीवनदान, बना विश्व का सबसे बुजुर्ग इंसान
Share:

नई दिल्ली : क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बुजुर्ग इंसान कौन है। प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध को इस व्यक्ति ने देखा है और वह अपनी जान बचाकर यहां से निकला भी। यह युवक इजरायल मूल का है। इसके बारे में गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड्स में उल्लेख किया गया है। बीते सप्ताह के अंतिम समय ही इसकी घोषणा की गई थी। इस मामले में एक बयान जारी करते हुए कहा गया कि 15 मार्च को यह व्यक्ति 112 वर्ष 112 वर्ष और 182 दिन का हो जाएगा। इनका नाम इजरायल क्रिस्टल है। 

उन्होंने कहा कि उनकी आयु को लेकर कारण तो वे नहीं जानते लेकिन वे कहते हैं कि प्रसन्न रहना और दृढ़ संकल्प लेकर जीना बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट, लंबे और मजबूत दिखाई देने वाले व्यक्ति अधिक नहीं दिखे। अपने अनुभवों को लेकर उन्होंने कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होती है। गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्डस द्वारा क्रिस्टल की इतनी उम्र पर खुशी जताई गई।

गिनीज़ बुक के रिकाॅर्ड्स हेड मार्कों फ्रिगाटी ने हायफा से प्रमाणपत्र प्राप्त किया। दरअसल 1903 में जन्मे क्रिस्टल एक यहूदी परिवार से संबंधित  थे। वे अपने पारिवारिक कारोबार से जुड़े और फिर लाॅर्डज़ आ गए। द्वितीय विश्वयुद्ध में अपने परिवार के मारे जाने के बाद वे अपनी दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ इजरायल चले गए। उल्लेखनीय है कि क्रिस्टल के अलावा अमेरिका में वर्ष 1899 में जन्मी 115 वर्ष की सुसान्नाह मुसात जोंस इस दुनिया की सबसे वृद्ध महिला हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -