Goggle और Twitter के बाद अब WHO ने भी दिखाया भारत का गलत नक्शा, जम्मू कश्मीर को बताया पाक-चीन का हिस्सा
Goggle और Twitter के बाद अब WHO ने भी दिखाया भारत का गलत नक्शा, जम्मू कश्मीर को बताया पाक-चीन का हिस्सा
Share:

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दुनिया के नक्शे में भारत के अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को पाकिस्तान और चीन का हिस्सा दिखा रहा है। इस बात का खुलासा तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता शांतनु सेन ने विश्व के नक़्शे का स्क्रीनशॉट डालकर किया है। उन्होंने इस मुद्दे पर पीएम मोदी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द दखल देने की अपील की है।

 

शांतनु सेन ने पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में बताया है कि, 'जब मैंने WHO की कोविड 19 साइट खोली तो मुझे भारत का नक्शा नज़र आया, जिसमें जम्मू-कश्मीर का अलग रंग था और उसके अंदर भी एक छोटा हिस्सा अलग रंग से था। जब मैंने उसे जूम करके उन पर क्लिक किया तो पाकिस्तान और चीन के कोविड आँकड़े दिखाई दिए।' सेन ने बताया है कि ब्लू हिस्से में क्लिक करने पर मैप में भारत का डेटा आया, लेकिन अलग हिस्से पर क्लिक करने पर वो पाकिस्तान का कोविड डेटा दिखा रहा था। शांतनु सेन का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश के एक हिस्से को भी भारत से अलग चीन का हिस्सा दर्शाया गया है। सेन ने इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बताते हुए भारत सरकार से इस मामले में फ़ौरन हस्तक्षेप करने की मांग की है।

 

बता दें कि वर्ष 2021 में Twitter ने भारत के नक्शे से जम्मू-कश्मीर को हटाने की कोशिश की थी। इसके अतिरिक्त वर्ष 2020 में लेह को Twitter द्वारा लेह को चीन का हिस्सा दर्शाया गया था। Twitter के अलावा Google ने अपने ‘ट्रेंड्स’ सेक्शन में भारत का गलत नक्शा दिखाया था, जिसमें जम्मू कश्मीर और लद्दाख के हिस्सों को हटा दिया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने गूगल (Google) को भारत का गलत नक्शा दिखाए जाने का विरोध किया था और उसे नक्शा जल्द से जल्द सुधारने की हिदायत दी थी। लोगों ने इस दौरान भारत सरकार द्वारा डाले गए नक़्शे को भी साझा किया था। भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किए जाने के बाद दोनों का स्पष्ट नक्शा जारी कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी Google और Twitter जैसे प्लेटफॉर्म इन्हें भारत का हिस्सा नहीं दर्शा रहे हैं।

यूरोप में होगा Covid 19 महामारी का अंत, भारत के लिए अगले 2 हफ्ते खतरनाक: WHO

कोविड से उबरने के बाद भी लोगों की हालत खराब, WHO ने दी चेतावनी

अब कोहराम मचा रहा ओमिक्रॉन का BA.2 स्ट्रेन, मिले 53 मामले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -