यह युवती दिन में 6 बार होती है बेहोश
यह युवती दिन में 6 बार होती है बेहोश
Share:

एसेक्स : इंग्लैंड के एसेक्स की रहने वाली 21 वर्षीय एक महिला इस समय एक अजीबो-गरीब बीमारी वासोवागल सिन्कोप से जूझ रही हैं। इस महिला का नाम जॉर्डन मार्शल है। इस बीमारी के कारण वह दिन में करीब 6 बार कभी भी बेहोश हो जाती हैं। उनके लिए अब बिना किसी की निगरानी में रहना खतरनाक हो गया है। जिंदगी की दुश्‍वारियां इस बीमारी के चलते इतनी बढ़ गई हैं कि रैमफोर्ड में टीचिंग असिस्टेंट की उनकी नौकरी छूट गई है। इस बीमारी ने उनके मां बनने के सपने को भी तोड़ दिया है। क्योकि अगर वह प्रेग्नेंट हुई तो बेहोश होने पर उनकी और बच्‍चे दोनों की जान को जोखिम हो सकाता है।

जॉर्डन जब करीब 16 साल थीं, तब से वासोवागल सिन्कोप नाम की इस बीमारी का सामना कर रही हैं। मगर, उम्र बढ़ने के साथ ही उनकी स्थिति और भी खराब होती जा रही है। उन्होंने इस बीमारी से रहत पाने के लिए कई डॉक्टरों को दिखाया है, लेकिन समस्‍या हल नहीं हुई। जॉर्डन कहती हैं कि बेहोश होना उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। इस बीमारी ने मेरी जिंदगी की रफ्तार ही रोक दी है। बेहोश होने से पहले मुझे जरा भी अंदाजा नहीं होता।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -