चक्रवात से चेन्नई बेहाल, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
चक्रवात से चेन्नई बेहाल, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
Share:

चेन्नई : देशभर में सर्द हवाओं का असर लगभग प्रारंभ हो गया है। जहां जम्मू - कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है वहीं देश में सुबह - शाम ठंडक घुलने लगी है। मगर चेन्नई को बारिश और तेज़ हवाओं से मुक्ति नहीं मिली है। दरअसल चेन्नई में सड़क और ट्रेन सेवा बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई है। हर कहीं पानी ही पानी हो गया है। त्यौहार के ऐन समय में चक्रवाती बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त - व्यस्त हो गया है। इससे ग्राहकी पर भी असर हुआ है। 

चेन्नई में सुबह से ही लोग भारी बारिश से परेशान रहे। इस दौरान करीब 3 घंटे तक जोरदार बारिश हुई। बारिश के कारण लोग अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच पाए। कुछ लोग भीग गए तो कुछ ने छाता और रैन कोट निकाल लिए। इस दौरान ट्रेनों का संचालन धीमा हो गया। जोरदार बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी  को पार करते समय यह चक्रवात हल्का पड़ जाएगा। इस दौरान चैन्नई और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। दूसरी ओर हवाऐं 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। बारिश के चलते शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -