अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में होगा राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में होगा राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। ऐसे में इस अवसर पर प्रदेश के कांग्रेस कार्यालय में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाने वाला है। हाल ही में मिली जानकारी के तहत प्रदेश के राजनीतिक दल कांग्रेस द्वारा आज महिला दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होने वाला है। यहाँ इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले हैं। उन्होंने एक ट्वीट किया है।

 

इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है- 'राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन आज :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज 8 मार्च को मध्यप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के प्रांगण में राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन आयोजित है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।' अब बात करें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बारे में तो वह आज सुबह ही राजधानी के नेहरू नगर पहुंच गए। यहाँ उन्होंने सफाई कामगार बहनों के साथ सफाई कर उनका हाथ बंटाया।

इसी बीच उनके साथ महिला सुरक्षा कर्मी शामिल रहीं। सफाई काने के बाद उन्होंने महिला सफाई कर्मियों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, 'महिला चाहे किसी भी वर्ग की हो, किसी भी क्षेत्र में काम करने वाली हो, सबसे महत्वपूर्ण चीज़ यदि उनके लिए है, तो वो है सम्मान! महिलाओं के सम्मान की बात केवल महिला दिवस पर पर नहीं होना चाहिए, उनके प्रति सम्मान का भाव हमारे अंदर सदैव होना चाहिए।'

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, 20 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी

समाज में महिलाओं की संख्या बढऩी चाहिए: CM शिवराज सिंह चौहान

साली के लिए तिहार जेल से बाहर आएगा जीजा, यहाँ जानें पूरा मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -