तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर RJD दफ्तर पहुंची महिलाओं को बिहार पुलिस ने लाठियां मार-मारकर खदेड़ा, वॉटर कैनन से भिगोया
तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर RJD दफ्तर पहुंची महिलाओं को बिहार पुलिस ने लाठियां मार-मारकर खदेड़ा, वॉटर कैनन से भिगोया
Share:

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर RJD के पटना दफ्तर पर सैकड़ों महिलाएं उनसे मिलने के लिए पहुंची थीं। ये महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं और सहायिकाएं हैं, जो अपने विभिन्न मांगों को लेकर सूबे की राजधानी में विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। गुरुवार को तेजस्वी से मिलने और उन्हें चुनावी वादा याद दिलाने के लिए महिलाएं RJD दफ्तर पहुंची थीं। इन महिलाओं की मुलाकात सरकार से तो नहीं हुई, मगर बिहार पुलिस ने लाठियों और वाटर कैनन के बल पर उन्हें खदेड़ कर भगा दिया गया। बिहार पुलिस ने महिलाओं पर जमकर अपनी ताकत दिखाई। 

बता दें कि, लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव आज 34 साल के हो गए हैं। इस मौके पर RJD ऑफिस में जन्म दिवस मनाने की तैयारी चल रही थी। इसके मद्देनज़र वहां पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पटना में विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन कर रहीं सैकड़ो आंगनबाड़ी महिलाएं तेजस्वी यादव से अपनी बात कहने पार्टी दफ्तर पर पहुंची। लेकिन, जब उन्हें तेजस्वी से नहीं मिलने दिया गया, तो महिलाएं सड़क पर बैठ गईं, जिससे रोड जाम हो गया। दफ्तर में किसी के जाने का रास्ता नहीं बचा। उसके बाद बड़ी तादाद में महिला और पुरुष जवानों को मौके पर बुला लिया गया और महिलाओं को लाठियों से पीट-पीटकर वहां से बल पूर्वक खदेड़कर हटा दिया गया। इस दौरान सर्दी के मौसम में वाटर कैनन से महिलाओं को भीगा भी दिया गया।

बता दें कि, विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है विधानसभा चुनाव में RJD नेता तेजस्वी यादव ने उन्हें स्थाई नौकरी और वेतनमान दिलाने का वादा किया था। जन्मदिन पर बधाई देने के साथ उनके वादे को याद दिलाने के लिए वे RJD कार्यालय पहुंची थीं। मगर, इन महिलाओं को RJD ऑफिस पहुंचना बहुत महंगा पड़ा। पुलिस वालों ने पहले उन्हें हटाना चालु किया। जब नहीं मानीं तो वाटर कैनन से पानी बरसाया गया। उसके बाद भी महिलाएं हटाने को तैयार नहीं हुईं, तो लाठी चार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया गया। भगाने के दौरान कई महिला गिरकर घायल भी हो गईं। इससे पहले विधानसभा के बाहर महिलाओं पर बरसाईं गई लाठियों के दौरान भी कई महिलाएं बेहोश हो गई थीं। 

'आपका पैसा मोदी जी अडानी को देते हैं और वो दुबई में जाकर...', राहुल गाँधी ने बोला PM पर हमला

दिवाली से पहले सैनिकों को बड़ी सौगात देगी सरकार, राजनाथ सिंह ने मंत्रालय को दिए OROP की तीसरी किश्त जारी करने के आदेश

'कांग्रेस नेता जिन झुग्गियों में फोटो खिंचाकर वापस आ जाते थे, उन गरीबों को आज मोदी पक्के घर दे रहा है', छतरपुर में बोले PM

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -