दुनिया से दोगुनी गुस्सैल है भारत की महिलाएं, सर्वे में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा
दुनिया से दोगुनी गुस्सैल है भारत की महिलाएं, सर्वे में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा
Share:

नई दिल्ली: अमेरिका से अफ्रीका एवं एशिया से यूरोप तक, बीते 10 वर्षों में दुनिया तेजी से बदली है। लोगों में तनाव, गुस्सा एवं चिंता का स्तर बढ़ा है। अब लोग पहले से अधिक उदास और निराश भी हैं। महिलाएं और भी अधिक। बीते एक दशक में लोगों के बदलते मानसिक हालात जानने तथा उनकी भावनाएं समझने के लिए गैलप वर्ल्ड पोल ने 2012 से 2021 तक 150 देशों के 12 लाख लोगों पर सर्वे किया। इसमें उन्होंने कहा कि 10 वर्ष पूर्व महिला-पुरुष में गुस्सा व तनाव का स्तर समान था, किन्तु 10 वर्षों से महिलाओं में तनाव अधिक बढ़ा। वे अधिक आक्रोशित होने लगीं।

आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में महिलाओं में आक्रोश का स्तर पुरुषों से 6 प्रतिशत अधिक है। भारत और पाकिस्तान की महिलाओं में तनाव और गुस्से का स्तर दुनिया से दोगुना, यानी 12 प्रतिशत है। भारत में जहां पुरुषों में गुस्से का स्तर 27.8 प्रतिशत है, वहीं महिलाओं में यह 40.6 प्रतिशत है। कोरोना महामारी के दो वर्षों में यह और भी अधिक बढ़ा। मनोवैज्ञानिक डॉ. लक्ष्मी विजय कुमार विश्वभर की महिलाओं में बढ़ते तनाव तथा गुस्से का कारण बताते हैं। वे बोलती हैं, तमाम देशों में महिलाएं पहले से अधिक शिक्षित हुईं तथा नौकरी करने लगीं। इससे उनमें आत्मनिर्भरता का आत्मविश्वास आया, मगर घरों में पितृसत्तात्मक व्यवस्था बरकरार है, जबकि बाहर बराबरी की बात की जाती है। इस असंतुलन के बीच पिस रही महिलाएं अब आवाज उठाने लगी हैं। वे अपना गुस्सा जताने लगी हैं। पहले महिलाओं का गुस्सा करना गुस्से के कारण भी अधिक बुरा माना जाता था। समाज की सोच बदली है। अब यह नैतिक दबाव कम हुआ है। एक दशक में महिलाएं अपनी भावनाएं जताने में मुखर हुई हैं।

वही महिलाओं के गुस्से पर किताब ‘रेज बिकम्स हर’ लिखने वाली अमेरिकी लेखक सोराया शेमली बोलती हैं- स्वास्थ्य जैसी सेवाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी अधिक है, किन्तु काम की अपेक्षा वेतन कम मिलता है। उनसे अपेक्षाएं अधिक होती हैं, यही अपेक्षा महिलाओं से घरों में भी होती हैं। इस कारण उनमें गुस्सा बढ़ रहा है।

डिंपल यादव की जीत पर एक हुए चाचा-भतीजे, शिवपाल ने सपा में विलय की अपनी पार्टी

टीम इंडिया ने किया क्या है ? बांग्लादेश से मिली करारी हार से भड़के वेंकटेश प्रसाद

गुजरात चुनाव: भाजपा की जीत पर मुस्लिमों का जश्न, बनवाए 151 किलो लड्डू

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -