क्रिकेट के इस क्लब ने किया राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 क्रिकेट को शामिल करने का समर्थन

मेलबर्न : मेरिलबोन क्रिकेट क्लब यानि एमसीसी की विश्व क्रिकेट समिति ने 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 क्रिकेट को शामिल करने का समर्थन किया है। इस समिति में दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न भी शामिल है। राष्ट्रमंडल खेलों के अगले संस्करण का आयोजन बर्मिंघम में होगा और आयोजकों ने पहले ही कहा है कि 1998 के बाद एक बार फिर इन खेलों में क्रिकेट को शामिल किया जाएगा। 

 

शेन वॉर्न ने सुझाया आईडिया, इस तरह लगा सकते हैं विराट कोहली पर लगाम

इस कारण हो स्पर्धा में शामिल 

जानकारी के अनुसार वॉर्न एमसीसी विश्व क्रिकेट समिति में पिछले साल चुने गये थे और उन्होंने पहली बार इसकी बैठक में हिस्सा लिया। ऑस्ट्रेलिया के इस महान खिलाड़ी ने यहां कहा, 'पिछले दो वर्षों में दो विश्व कप के बाद यह समय महिला क्रिकेट के लिए बेहद ही खास है। यह विश्व क्रिकेट तथा राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को इसके लोकप्रियता को बनाये रखने के लिए इस बहुखेल स्पर्धा में क्रिकेट को शामिल करना चाहिए। 

अपने पहले शतक से उत्साहित उस्मान ख्वाजा ने कहा कुछ ऐसा

यह भी बोले शेन वार्न

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वॉर्न ने कहा, 'राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल करने से यह भी पता चलेगा कि यह खेल समावेशी, गतिशील और विकास के अवसरों को मुहैया करता है। न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तान और 2017 से इस समिति की सदस्य सूजी बेट्स ने कहा, 'बर्मिंघम 2022 खेलों में महिला टी20 को शामिल करना इस खेल के लिए बड़ी बदलाव लेकर आएगा।

IND vs ENG : रोमांचक मुकाबले में एक रन से हारी भारतीय महिला टीम

टीम इंडिया के आर्मी कैप पहनने से पाक को लगी मिर्ची, ICC से की शिकायत

जीबी बॉक्सिंग टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे 6 भारतीय

- Sponsored Advert -

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -