विवाह समारोह में मस्जिद के सामने से DJ बजाते हुए निकली महिलाएं, मुस्लिमों ने किया विरोध, मचा बवाल
विवाह समारोह में मस्जिद के सामने से DJ बजाते हुए निकली महिलाएं, मुस्लिमों ने किया विरोध, मचा बवाल
Share:

रांची: झारखंड के बोकारो में एक हिन्दू परिवार द्वारा विवाह की रस्म के दौरान मस्जिद के आगे DJ बजाने को लेकर हंगामा मच गया। इस घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विरोध स्वरूप गाँव के मुख्य मार्ग पर ईंटे रखकर जाम किया गया। वहीं, घटना की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँचा और मामला शांत करवाया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना रविवार (9 जुलाई, 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला बोकारो जिले के थाना क्षेत्र पिंड्राजोरा के गाँव संथालडीह का है। यहाँ कमल महतो के परिवार में विवाह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी कार्यक्रम के दौरान कुछ महिलाएँ DJ पर बज रहे गाने के साथ एक विधान पूरा करने गाँव के मार्ग से गुजर रहीं थीं। रास्ते में एक मस्जिद थी, जहाँ मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अजान का वक़्त बता कर महतो परिवार से DJ बंद करने के लिए कहा। हिन्दू परिवार का आरोप है कि उन्हें मस्जिद की जगह दूसरे रास्ते से जाने को कहा गया।

इस बात को ले कर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मुस्लिम युवकों पर बाजा बजा रहे लोगों के साथ हाथापाई और महिलाओं से धक्का-मुक्की करने का भी इल्जाम लगा। जब इस बात की भनक अन्य ग्रामीणों को लगी तो, वो गुस्सा हो गए। इसी गुस्से में उन्होंने गाँव आने वाले रास्ते को ईंटें रख कर बंद कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठा कर चर्चा की, तो मामले का समाधान निकला। दोनों ही पक्षों ने सहमति से एक दूसरे से समझौता कर लिया।

इस समझौते के बाद ग्रामीणों का आक्रोश कुछ शांत हुआ। उन्होंने बंद किए गए मार्ग को वापस खोला। इस बीच स्थिति देखते हुए गाँव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। DSP पूनम मिंज ने दोनों पक्षों के समझौते की पुष्टि करते हुए गाँव में स्थिति को सामान्य बताया है।

'हम कानून व्यवस्था ठीक नहीं करेंगे..', मणिपुर हिंसा पर सुनवाई करते हुए ऐसा क्यों बोले CJI चंद्रचूड़ ?

मुस्लिम सहेली ने हिन्दू छात्रा के मुंह में ठूंस दिया मांस वाला पराठा, रोते हुए घर पहुंची पीड़िता और...

स्थिति बिगड़ने से पहले एक्शन में सीएम योगी, बाढ़ को लेकर की अहम बैठक, अधिकारीयों को दिए अभी से अलर्ट रहने के निर्देश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -