JCO को थप्पड़ मारने वाली महिला गिरफ्तार
JCO को थप्पड़ मारने वाली महिला गिरफ्तार
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली के रजोकरी फ्लाई ओवर क्षेत्र में एक महिला ने, भारतीय सेना के जेसीओ को, थप्पड़ मार दिया। यह घटना सोशल मीडिया में, जमकर वायरल हुई। हालांकि उक्त महिला को पकड़ लिया गया था। इसकी पहचान, स्मृति कालरा के तौर पर हुई थी। बाद में इसे जमानत पर छोड़ दिया गया था। जिस जेसीओ को महिला ने, थप्पड़ मारा था उसका नाम महावीर सिंह है, वे सेना में जेसीओ के पद पर कार्यरत है।

इस मामले में जेसीओ महावीर सिंह ने कहा कि, वे इस घटना से बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि, जब हम जा रहे थे तो हमारा वाहन काफी धीमे चलाया जा रहा था। कुछ ही दूर जाने के बाद, एक अन्य वाहन सड़क पर आया और वह वाहन हमारे वाहन के आगे चलने गला। वाहन को महिला ड्राईव कर रही थी और, महिला ने अचानक से ब्रेक लगा दिया।

ऐसे में वह महिला जवानों से अभद्रता करने लगी और, उन्हें अपशब्द कह दिए। इस दौरान जेसीओ महावीर सिंह के वाहन से उतरने पर महिला ने उनके वाहन के काॅंच तोड़ने का प्रयास किया और, उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। उक्त महिला ने सेना के लिए भी अभद्र भाषा का उपयोग किया।

जेसीओ महावीर सिंह ने कहा कि, इस वाकये पर काफी क्रोध आ रहा था लेकिन हमें अनुशासन से रहना और महिलाओं का सम्मान करना सिखाया जाता है। महिला द्वारा अभद्रता करने के बाद, पुलिस ने उसके वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस जाॅंच में जुटी है। पुलिस द्वारा महिला के विरूद्ध कार्रवाई करने की सराहना की जा रही है। कुछ लोगों ने पुलिस के एक्शन को लेकर, अपने कमेंट्स सोशल मीडिया पर किए हैं।

ईंधन के बढ़े दामों के खिलाफ, कांग्रेस का अभियान

अक्सर लड़कियों को सुननी पड़ती हैं ये बातें, जब वो गाड़ी लेकर निकलती हैं रोड पर

Michael Jackson, नजर आएँगे मैडम तुसाद Museum

NBA ने तेज़ किया विरोध, लोगों ने मुंडवाया सिर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -