अचानक बढ़ने लगा बुजुर्ग महिला का पेट, डॉक्टर के पास पहुंची तो हुआ खतरनाक खुलासा
अचानक बढ़ने लगा बुजुर्ग महिला का पेट, डॉक्टर के पास पहुंची तो हुआ खतरनाक खुलासा
Share:

आज के समय में कई चौकाने वाले मामले सामने आते हैं। अब इस समय भी एक मामला चर्चाओं का हिस्सा बना हुआ है। यह मामला जानने के बाद आपके भी होश उड़ने वाले हैं। जी दरअसल इस समय एक मामला सुर्ख़ियों का हिस्सा बना हुआ है। यह मामला एक महिला से जुड़ा है जो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा में है। जी दरअसल इस महिला की सर्जरी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में हुई और अब इसके चर्चे हर जगह हो रहे हैं। यहाँ 52 साल की इस महिला के पेट से डॉक्टर्स ने दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर निकाला। बताया जा रहा है इस ट्यूमर की वजह से महिला के पेट की हालत काफी खराब हो गई थी। इस दौरान उसका वजन तेजी से बढ़ा था और उसे देखकर लोगों की आंखें फट जाती थी, हालाँकि इंडियन डॉक्टर्स ने सारी कॉम्प्लीकेशंस को दरकिनार करते हुए तीन घंटे की सर्जरी में इस ट्यूमर को निकाल दिया।

इस मामले में मिली जानकारी के तहत भारत में दुनिया के सबसे बड़े ओवरी ट्यूमर का सक्सेसफुल ऑपरेशन किया गया। ये ट्यूमर 50 किलो 800 ग्राम का था। महिला की उम्र 52 साल है। इस मामले को साल 2020 का बताया जा रहा है लेकिन इस समय यह सोशल साइट्स पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि इस महिला की पहचान छिपाई गई है। मिली जानकारी के तहत महिला को शुरुआत में अचानक ही वेट बढ़ने की समस्या हुई। कुछ ही महीनों में अचानक उसका वजन लगभग 108 किलो हो गया। देखते ही देखते उसकी एड़ियां सूज गई और वो खड़ी नहीं हो पाती थी। इस दौरान उसे समझ ही नहीं आया कि आखिर समस्या क्या है? केवल यही नहीं बल्कि उसे अपने पेट में ट्यूमर का अंदाजा भी नहीं था। यह सब देखने वाले लोगों ने उसे डायट करने की सलाह दी लेकिन दिन ब दिन उसका पेट बड़ा होता जा रहा था।

ऐसे में वह डॉक्टर के पास गई और उसके बाद उसे दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में एडमिट करवाया गया। यहाँ डॉ अरुण प्रसाद की टीम ने महिला की सर्जरी कर ट्यूमर को बाहर निकाला। आपको बता दें कि सर्जरी करीब तीन घंटे चली और इस दौरान कई तरह के कॉम्प्लीकेशंस भी आए लेकिन आखिरकार ट्यूमर को निकाल दिया गया। डॉक्टर्स का कहना है अगर उसके ट्यूमर को नहीं निकाला जाता तो उसकी वजह से उसके गर्भाशय में विस्फोट हो सकता था। फिलहाल महिला ठीक है।

पेट के चलते सोशल मीडिया पर छाई महिला, सच जानने वालों के पैरों तले खिसकी जमीन

कलयुगी माँ: 3 साल की बच्ची को माँ ने फेंका भालू के बाड़े में, वीडियो देखकर काँप उठेंगे आप

मंदिर की मुख्य दानपात्र में मिला कुछ ऐसा कि उड़ गए कर्मचारियों के होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -