पति की मौत के बाद सुषमा से मांगा सहारा
पति की मौत के बाद सुषमा से मांगा सहारा
Share:

नई दिल्ली : अमेरिका में अपने पति की मौत के बाद एक भारतीय महिला ने केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से सहारा मांगा है। सुषमा ने भी बगैर देर किये महिला को हर संभव मदद करने के लिये कहा और उन्होंने अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास को यह कहा है कि वह महिला की मदद कर उन्हें जानकारी दें।

बताया गया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की रहने वाली दीपिका पांडेय के पति हरिओम पांडेय की न्यूजर्सी में दिल का दौरा पड़ने के बाद मौत हो गई है। मौत के बाद ही दीपिका ने अमेरिका में एक बच्ची को भी जन्म दिया। जानकारी के अनुसार दीपिका के पति को उनके कुछ दोस्त इसलिये अमेरिका ले गये थे, ताकि उनकी सेहत में अच्छा सुधार हो सके।

अमेरिका जाने से पहले वे काफी बीमार रहते थे। बताया जाता है कि अमेरिका में ही उनकी मौत हो गई। चुंकि दीपिका वहां अकेली महसूस कर रही थी, इसलिये उसने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी।

सुषमा के दखल से हुई पाक दुल्हन की भारतीय से शादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -